चिट्टे की खेप के साथ ऊना जिला पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में 3 युवकों को किया गिरफ्तार : एक पंजाब के अमृतसर से है सबंधित

by

ऊना :  पुलिस ने  जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्में से 2 युवक धर्मपुर, हरोली स्थानीय और एक आरोपी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में एसआईयू ऊना के अन्वेषण अधिकारी एएसआई त्रिलोचन सिंह अपनी टीम के साथ मैड़ी मेले के क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक धार्मिक स्थल के पीछे लगे अस्थायी टैंटों में एक बाहरी युवक चिट्टा बेच रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी और एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान जगतार सिंह (23) पुत्र मंगल सिंह निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे मामले में पुलिस थाना हरोली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर में की। सहायक उप निरीक्षक दीपक के नेतृत्व में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 0.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान भूषण और नीरज निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। एसएचओ सुनील ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पंजाब से आया युवक यहां किसे नशा सप्लाई करने आया था ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैरिज पैलेस में फायरिंग की घटना कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय; हथियारों के लाइसेंसों की भी जांच हो: पवन दीवान

लुधियाना, 1 दिसंबर: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने कल लुधियाना के एक मैरिज पैलेस में हुई फायरिंग की घटना के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति...
article-image
पंजाब

सस्पेंड विधायक ने कांग्रेस पार्टी का किया धन्यवाद

चंडीगढ़  :  कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी विधायक संदीप जाखड़ को, पार्टी विरोधियों गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने रविवार को अपने पूर्व सहयोगियों को अच्छी सलाह और सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

43-हरोली व कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 7 मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 14 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलयुगी बेटे ने पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग , गंभीर हालत में टांडा रेफर : मामुली कहासुनी हुई थी

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!