सस्पेंड विधायक ने कांग्रेस पार्टी का किया धन्यवाद

by

चंडीगढ़  :  कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी विधायक संदीप जाखड़ को, पार्टी विरोधियों गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने रविवार को अपने पूर्व सहयोगियों को अच्छी सलाह और सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया।  उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, ”मुझे वादे निभाने हैं और सोने से पहले मीलों चलना है। कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद, और मेरे अधिकांश सहयोगियों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा अच्छी सलाह दी और सम्मान दिया।”

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के सदस्य सचिव तारिक अनवर द्वारा हस्ताक्षरित निलंबन आदेश में कहा गया है, “पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष ने शिकायत की है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।”  पत्र में आगे कहा गया, ”आप पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं। आप खुलेआम अपने चाचा सुनील जाखड़ का बचाव कर रहे हैं।”  बता दें कि सुनील जाखड़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो गये थे। संदीप जाखड़ अबोहर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और सुनील जाखड़ के भतीजे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार , हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे : मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर : महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
पंजाब , समाचार

एनआरआईज ने किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए कंबलियां(लोईयों), गर्म जुराबें, तिरपालें, साबुन,तेल, टुथ बरुश आदि समान भेजा|

गढ़शंकर: किसान अंदोलन में शामिल किसान जो दिल्ली के बार्डरों पर जत्थेदार गुरदीप सिंह जर्मनी, हरजीत सिंह ढिल्लों यूएसए, बलवीर लेहल यूएसए, कमलजीत लेहल यूएसए, हरप्रीत परमार यूएसए, बिल्ला भट्टी कनैडा, जसविंदर विरदी ईटली,...
article-image
पंजाब

25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सभी छात्रों को करियर गाइडेंस संबंधी समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने अपनी सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!