शिमला शहर में सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर : शिमला के 5 वार्डों की कई रिहायशी कॉलोनियों में दरारें बढ़ने से लैंडस्लाइड का खतरा

by

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है. राजधानी शिमला में भी अब लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से खतरा बढ़ने लगा है । कई इलाकों के घरों में दरारें आ गई है. वहीं, कई घरों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया।  शिमला शहर में सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं ।

                            शिमला के पांच वार्डों की कई रिहायशी कॉलोनियों में दरारें बढ़ने से इनमें लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ने लगा है। लगातार बढ़ रही दरारों के बाद लोगों ने अब खुद यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है। शहर के कृष्णानगर, फागली, नाभा, समरहिल और अनाडेल वार्ड के कुछ रिहायशी इलाकों में बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। खतरे को भांपते हुए लोगों को भरी बरसात में बेघर होना पड़ रहा है। अकेले कृष्णानगर वार्ड में ही अब तक 50 से ज्यादा परिवारों ने अपने मकान और ढारे खाली कर दिए हैं। यहां रिहायशी कॉलोनियों में पड़ रही दरारों के बाद लोगों का पलायन जारी है। वार्ड के विष्णु मंदिर इलाके में छह मकान ढहने से 19 परिवार बेघर हो गए थे। यहां साथ लगते अन्य मकानों को भी खतरा है। ऐसे में इनमें रह रहे 20 से ज्यादा परिवार शिफ्ट हो गए हैं।  दूसरी ओर रविदास कॉलोनी से भी 10 से ज्यादा मकान खाली कर दिए हैं। यहां भी मकानों में दरारें बढ़ रही हैं। शुक्रवार को आठ और शनिवार को चार और परिवारों ने यहां मकान खाली किए हैं। कृष्णानगर में खाली करवाए आवासों में रहने वाले लोग राहत शिविरों में रात बिता रहे हैं। दिन के समय सभी अपने मकानों को देखने पहुंच रहे हैं। रविदास कॉलोनी में शनिवार को भी कई लोग पहुंचे। आवासों से सामान भी निकाला। स्थानीय निवासी प्रेम कुमार और धीरज ने बताया कि उनके मकान की दीवार पर दरार आ गई है। प्रशासन जल्दी डंगा लगाए तो उनके घर बच सकते हैं। सुमेला देवी ने कहा कि उनके मकान उजड़ रहे हैं। इसे कोई नहीं बचा रहा। यदि घर ढह गया तो कहां जाएंगे। छोटे-छोटे बच्चों को राहत शिविरों में रखना पड़ रहा है।

नाभा वार्ड में भी करीब 25 लोग नाभा क्लब में ठहराए गए हैं। पार्षद सिमी नंदा के अनुसार बाइपास सड़क पर बने कई ढारों को भी खतरा पैदा हो गया है। दो ढारे खाली करवा दिए हैं। ब्लॉक 28 के पास धोबियों के आवास भी खतरे में हैं। फागली वार्ड में बेघर हुए करीब 65 लोग लेबर हॉस्टल में ठहराए हैं। पार्षद कल्याण धीमान ने बताया कि लालकोठी के पास पेड़ ढहने से कई ढारे टूट चुके हैं। कई पर खतरा मंडरा रहा है। इन सबको खाली करवा दिया है। समरहिल के एमआई रूम तीन और अनाडेल के कोमली बैंक में भी तीन भवनों को खाली करवा दिया है।   राजधानी शिमला के कृष्णानगर में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर शनिवार को नागरिक सभा के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा से मुलाकात की। सभा के संयोजक विजेंद्र मेहरा और पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि पेड़ों से भवनों को खतरा है। कूड़ा नियमित न उठने और पानी की उचित निकासी नहीं है। इन दोनों समस्याओं का हल किया जाए। पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि कृष्णानगर का एक बहुत बड़ा हिस्सा असुरक्षित है। रास्ते टूट चुके हैं। नालों में कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध फैली हुई है, इससे संक्रमण का खतरा है। अतिरिक्त आयुक्त ने इन समस्याओं का तुरंत निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फालमा चौहान, बालक राम मौजूद रहे।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कान पर सर ने 15 थप्पड़ मारे…..पापा! -टीचर पर लगा नाबालिग छात्रा की पिटाई का आरोप

बरठीं (बिलासपुर): हिमाचल के बिलासपुर जिले के राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में एक अध्यापक पर सातवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पिटाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक महावारी पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए किया जागरूक : अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के सौजन्य से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के परिसर में अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में रीयल-टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला में रियल टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत

चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का...
Translate »
error: Content is protected !!