चिट्टे के ओवरडोज से नाबालिग की मौत : हाथ में लगी सिरिंज के साथ आंगन में तोड़ा दम

by

बठिंडा :  पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पंजाब में नशे के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे युद्ध नशा विरोधी अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इन कार्रवाइयों पर उस समय बड़े सवाल खड़े हो गए जब नजदीकी गांव भागीबंदर में चिट्टे की ओवरडोज़ से 17 वर्षीय नाबालिग गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई।

उसके चाचा नाथ सिंह के अनुसार गुरप्रीत सिंह पिछले दो सालों से नशा कर रहा था और आज उसने अपने घर पर सिरिंज से चिट्टे का ओवरडोज़ ले ली। गुरप्रीत सिंह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और सिरिंज हाथ में लगी होने के कारण घर के आंगन में ही गिर पड़ा। जब उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, तो वह घर पर ही मर चुका था।

उन्होंने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं, जिनमें मृतक सबसे छोटा था। जब इस संबंध में तलवंडी साबो थाना प्रमुख हरबंस सिंह मान का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कई नशा तस्करों को हिरासत में लिया है और आने वाले दिनों में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और हर नशा तस्कर के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार बेअदबी कानून पर आपत्तियों का एक महीने के भीतर समाधान करे : अकाल तख्त

अमृतसर : आकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह बेअदबी कानून पर अकाल तख्त की आपत्तियों का एक महीने के भीतर समाधान करे।...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा : डीजीपी व गृह सचिव हाजिर होकर दें जवाब – अपना कर्तव्य निभाने में पंजाब पुलिस नाकाम,

 चंडीगढ़  :   भगोड़ा करार दिए जा चुके वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उर्फ वीपी हांडा की एफआईआर दर्ज होने के चार साल बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब पुलिस को नाकाम बताते...
article-image
पंजाब

AK-47 से खुद को थाने के मुंशी ने मारी गोली – मौत

बठिंडा : थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी सुखपाल सिंह ने AK-47 बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मुंशी को तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के...
article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल कर रहा नशा …पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान

नई दिल्ली : नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो गया है। आरोप है कि...
Translate »
error: Content is protected !!