चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

by

विकासखंड चंबा के तहत काथला गांव के काली माता महिला मंडल ने लिया निर्णय

एएम नाथ। चंबा : विकासखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्रमण के तहत गांव काथला के काली माता महिला मंडल के सदस्यों ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक कर काथला गांव के किसी भी व्यक्ति या परिवार की चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर उनका सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
प्रधान कुंता देवी, कोषाध्यक्ष सुनो देवी तथा सचिव प्रिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध संगठित रूप से संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ के दुष्प्रभावों एवं समाज पर पड़ रहे इसके नकारात्मक प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी परिवार या व्यक्ति द्वारा चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर भविष्य उपलब्ध करवाया जा सके।
बैठक में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता टेक चंद, जिला न्यायालय के अधिवक्ता केवल कृष्ण तथा
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टे की समस्या ने युवा पीढ़ी को अति गंभीर रूप से प्रभावित किया है। समय रहते इसके विरुद्ध ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भावी पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक का समापन समाज को नशामुक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। बैठक में काली माता महिला मंडल की विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाइनिंग स्टार अवार्ड्स में उपमुख्यमंत्री ने होनहार छात्रों को किया सम्मानित ….बोले— ऐसे सम्मान प्रेरणा के स्रोत, जीवन की अमूल्य पूंजी*

रोहित जसवाल।  धर्मशाला, 3 जून।   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला में एक संस्था के सौजन्य से आयोजित “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स” कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 जेसीवी, 8 टिप्परो जब्त : नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कारवाई

नूरपुर :  नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन  के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए आठ जेसीवी और आठ टिप्परो को जब्त किया। जानकारी देते हुए एस पी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को गुप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा : राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर , आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की

नूरपुर : नूरपुर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तरेहल के 54 किसानों की तकदीर बदली : 2 करोड़ के पूर्ण सहयोग से 10 एकड क्षेत्र में मालटे का बगीचा तैयार, मालटे की उन्नत किस्म के पौधों में तैयार फसल को देखने दूर-दूर से लोग रहे पहुंच

पालमपुर :  हिमाचल को फल उत्पादक राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट के सकारात्मक प्रयास फलीभूत होते नजर आने लगे हैं। सरकार की महत्वकांशी योजना और बागवानी विभाग के वैज्ञानिक...
Translate »
error: Content is protected !!