चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन : बड़ी गिनती में नौजवानों ने शिविर में पहुंचकर किया रक्तदान

by
गढ़शंकर  :  स्वर्गीय चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप दाना मंडी गढ़शंकर में लगाया गया। सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती में युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान करके चिराग सोनी को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर चिराग सोनी के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि चिराग सोनी की याद को समर्पित इस रक्तदान शिविर के अलावा आंखों की जांच तथा त्वचा रोगों की जांच के लिए भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें माहिर डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर हिंदुस्तान युनिलीवर पंजाब के ए.एस.एम अंकित शर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कैंप में लोगों को जरूरत का सामान वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दिनेश सोनी, राकेश सोनी,हरीश सोनी, सुमित सोनी पार्षद, दीपक सोनी, गग्गी सोनी,
दर्शन सिंह मट्टू , सुभाष मट्टू , मोटीवेटर भूपेंद्र राणा, मोटीवेटर संदीप शर्मा, नगर कौंसिल गढ़शंकर के उपाध्यक्ष सोमनाथ बांगड़, पार्षद कृपाल पाला, पार्षद दीपक कुमार दीपा के अलावा बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
article-image
पंजाब

युवक रेलवे लाइन पर बैठकर शरेआम नशे की पुड़िया वेच रहा नवजोत सिद्ध ने किया ट्वीट

जालंधर ।  पंजाब के जिला फरीदकोट में रेलवे लाइनों पर बैठ नशा बेचने वाले का वीडियो सुबह से वायरल हो रहा है और इसे नवजोत सिंह सिद्धू ने इस वीडियो को अपने ट्वीट करके...
article-image
पंजाब

एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल...
article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल का विकास और शांति बनाए रखने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड : सुखबीर सिंह बादल

पठानकोट : शिरोमणी अकाली दल को आज पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर  सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता,...
Translate »
error: Content is protected !!