चीन से बातचीत कर जल्द मसला हल करें केंद्र सरकार; नबम तुकी

by

लुधियाना पहुंचने पर पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत
लुधियाना, 10 नवंबर: चीन द्वारा भारतीय अधिकार क्षेत्र में गांव बसाने की खबरों के बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी ने केंद्र सरकार से बातचीत के जरिए पड़ोसी देश के साथ मामला जल्द सुलझाने की अपील की है। तुकी लुधियाना स्थित एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जिनका लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में तुकी ने कहा कि चीन की ओर से अक्सर भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ होती रहती है। जिसके द्वारा भारतीय क्षेत्र में गांव बसाने की खबरें भी उन्हें मीडिया से मिली हैं। हालांकि वह व्यक्तिगत तौर पर उस जगह पर नहीं गए। लेकिन यह चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द बातचीत के जरिए यह मामला सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आईटीबीपी व सेना चीन को जवाब देने और उसके साथ लगती एक लंबी सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, लेकिन बातचीत के जरिए मामला जल्द सुलझा लिया जाए, तो बेहतर है।
इस दौरान तुकी ने लुधियाना की साइकिल और होजरी इंडस्ट्री की भी तारीफ की, जो अपने कारोबार के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जहां अन्य के अलावा, सतविंदर सिंह जवद्दी, रोहित पाहवा, रविंद्र वर्मा, आजाद शर्मा, अनूप सिंह, चरणजीत सिंह, राजन शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी : ब्रिटिश कोलंबिया में 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के लिए सुनाई गई थी सजा

टोरंटो :  कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 15...
article-image
पंजाब

अज्ञात मोटरसाईकल कंडी नहर के निकट झाडिय़ों से बरामद

गढ़शंकर। गांव चक्क रौतां के निकट कंडी नहर के पास अज्ञात मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है। कंडी नहर के निकट सप्लैंडर प्लस मोटरसाईकल झाडिय़ों में पड़ा था जो कई...
article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
Translate »
error: Content is protected !!