राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैम्पियनशिप 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक

by

ऊना 10 नवंबर: राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैम्पियनशिप 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऊना में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि इस चैम्पियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश सब जूनियर बाल एवं बालिका की टीम का चयन किया जाएगा। जिसके लिए जिला ऊना में राज्य स्तरीय ट्रायल 13 नवंबर को आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश से संबंधित कोई भी खो-खो खिलाडी जो जिला स्तरीय ट्रायल में भाग नहीं ले सका है वह भी ट्रायल में भाग ले सकता है।
राकेश ठाकुर ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु 1 दिसंबर, 2021 तक 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उनका भार, लंबाई, आयु का कुल मिलाकर इंडैक्स योग 215 से अधिक नही होना चाहिए।
इस अवसर पर संघ के प्रदेश महासचिव डीडी तनवर, आरके डोगरा, एलआर शर्मा, कृष्णपाल व राजेेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कुछ भी हो सकता है कार्यकर्ता रहे तैयार- कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहना कठिन, कैबिनेट से भाग रहे मंत्री: जयराम

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ने कहा है कि प्रदेश में बने हालातों से ऐसा लग रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना 7 जुलाई: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन संपन्न : अंतिम दिन 192 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

कुल 816 कलाकार बने चयन प्रक्रिया का हिस्सा एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की ऑडिशन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फ़ील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

अधिकारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जनगणना-2027 के लिए चंबा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!