चीफ जस्टिस शील नागू की ओर से वर्चुअल मोड के माध्यम से नए ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स मुकेरियां का उद्घाटन – लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

by

लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

मुकेरियां/होशियारपुर, 31 अगस्त :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की माननीय चीफ जस्टिस शील नागू द्वारा आज वर्चुअल मोड के माध्यम से नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स मुकेरियां का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज और बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और अन्य जज साहिबान उनके साथ मौजूद थे, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज और सेशन डिविजन होशियारपुर के प्रबंधकीय जज जस्टिस मंजरी नेहरू कौल ने नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स मुकेरियां में हुए शानदार उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. होशियारपुर सुरेंद्र लांबा और अन्य ज्यूडिशियल अधिकारियों के साथ नए कॉम्प्लेक्स के विभिन्न सेक्शनों का दौरा भी किया।

6 एकड़ क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बने इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए माननीय चीफ जस्टिस शील नागू ने कहा कि यह नया न्यायिक कॉम्प्लेक्स केवल एक ईमारत नहीं है, बल्कि यह मुकेरियां के निवासियों के लिए न्याय प्राप्ति की एक नई किरण है। उन्होंने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के साथ न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा और सभी मुकदमे समय पर सुनने के लिए उचित साधन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स इलाके के न्यायिक ढांचे में नई तेजी और कार्यक्षमता लाएगा। उन्होंने इस कॉम्प्लेक्स को समय पर पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग और आर्किटेक्चर विभाग पंजाब की सराहना की।

 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज और बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने मुकेरियां वासियों को इस कॉम्प्लेक्स के लिए बधाई देते हुए कहा कि होशियारपुर के नए जिला सत्र कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाद यह कॉम्प्लेक्स उनके लिए एक उपहार है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज और सेशन डिविजन होशियारपुर के प्रबंधकीय जज जस्टिस मंजरी नेहरू कौल ने इस मौके पर कहा कि नई इमारत के बनने से मुकेरियां में न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां जज, वकील और न्यायिक अधिकारी आसानी से अपना काम कर सकेंगे। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायधीश होशियारपुर दिलबाग सिंह  जौहल ने माननीय चीफ जस्टिस और अन्य ज्यूडिशियल अधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस आलीशान कॉम्प्लेक्स में 4 कोर्ट रूम, 3 ज्यूडिशियल रेजीडेंस, मीडिएशन सेंटर, फ्रंट ऑफिस, लाइब्रेरी, कैन्टीन, बार रूम्स, वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा वकीलों की ओर से अपने स्तर पर  90 चैंबरों का निर्माण किया गया है। इस मौके पर ज्यूडिशियल व सिविल अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य गणमान्य सख्शियतें भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Alumnus Principal B.L. Gohal

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : Retired Principal B.L. Gohal, who studied BSc Non-Medical at Sri Guru Gobind Singh Khalsa College Mahilpur from the 1969-1972 batch, visited the college today. He shared memories of his student...
article-image
पंजाब

पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला

होशियारपुर :आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया | जिसमें होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम मेजर शिवराज सिंह बल ,डीएसपी सिटी प्रेम...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार शिक्षा का निजीकरण, केंद्रीकरण और भगवाकरण बंद करे तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 को लागू करें : डीटीएफ

स्कुल मर्जिंग के सरकार के फैसले और शिक्षा मामलो को लेकर  8 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रांतीय अधिवेशन होगा : डीटीएफ गढ़शंकर, 26 फरवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब की राज्य कमेटी ने...
article-image
पंजाब

टेक्नीकल सर्विसज यूनियन व ठेका कर्मियों ने किसानों के बंद के समर्थन में केंद्र व पंजाब सरकार के पुतले फूंके

गढ़शंकर।  टेक्नीकल सर्विसज यूनियन मंडल गढ़शंकर व ठेका आधारित वर्कर्स द्वारा प्रदेशिक कमेटी के आह्वान पर किसानों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान पर तालमेल करते हुए निजीकरण की नीतियों के मंडल कार्यालय में हरजिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!