चुनावी कर्मियों को नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर को लेकर किया प्रशिक्षित

by
ऊना, 21 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनावी कर्मियों को ’नेक्स्ट जेन डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर एक कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों जिला प्रमुखों तथा आईटी कर्मियों को ‘नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से जुड़ी डाटा एंट्री की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें एंट्री करने वाली श्रेणियों व डाटा एंट्री में छूट वाली श्रेणियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का भी समाधान किया गया।
एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के आईटी कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करके उन्हें ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा की त्रुटिरहित प्रविष्टियों को लेकर शिक्षित किया गया। उन्हें इसके संचालन की पूरी जानकारी दी गई ताकि सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट किए गए डाटा में किसी प्रकार की गडबड़ व दिक्कत न हो।
बता दें, चुनावों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को सुगम तथा पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने ‘नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर इलेक्शन’ सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें कर्मचारियों का डाटा भरा जाना है। मतदान केंद्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी इसी ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी।
एडीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का चुनावी प्रक्रिया को सुगम तथा पारदर्शी बनाने के लिए ई सेवाओं-माध्यमों के भरपूर एवं सही इस्तेमाल पर जोर है। इस मकसद से चुनाव प्रक्रिया के संचालन तथा निगरानी के लिए आयोग ने अनेक सॉफ्टवेयर एवं ऑनलाइन पोर्टल तैयार किए हैं। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनके सही इस्तेमाल को लेकर चुनावी कर्मियों को प्रशिक्षित करने का काम कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाईः डीसी

पुराना स्टॉक डिस्ट्रिब्यूटर्स को वापिस भेजें खुदरा विक्रेता, केंद्र सरकार ने साल भर पहले कंपनियों को दिए हैं निर्देश ऊना  : एक जुलाई 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जल्द होगा गठन : CM सुख्खू

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सिफारिशों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को भंग कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता : कमलेश ठाकुर

प्रदेश के मुखिया से घर में रोज पूछा करूंगी देहरा के लिए क्या किया एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश    ने कहा कि देहरा की जनता पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के राज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में भीषण लैंडस्लाइड का वीडियो आया सहमने

एएम नाथ। मणिमहेश : हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में पहाड़ी दरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!