चुनावों से चार दिन पहले कांग्रेस को झटका : 26 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

by

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान से ठीक चार दिन पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 6 कार्यकर्ताओं भाजपा का हाथ थामा लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस वर्कर्स ने भाजपा जॉइन की। इस दौरान शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इन लोगों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जहां राजनीतिक पार्टियों के लिए एक-एक वोट कीमती है, वहीं कांग्रेस के 26 पदाधिकारियों का एक साथ पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है।
ये नेता हुए भाजपा में शामिल :
मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में कांग्रेस पार्टी के हर्ष महाजन सहित पूर्व महामंत्री धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, छोटा शिमला टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेश वर्मा, चमियाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन के सदस्य राकेश चौहान, इनटक शिमला के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर, चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मांडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप सामटा और रवि भाजपा में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बिलासपुर में “व्यासप्योर कैंटीन” का उपायुक्त ने किया शुभारंभ : उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगी नई दिशा

बिलासपुर, 06 नवम्बर: जिला बिलासपुर में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर परिसर में “व्यासप्योर कैंटीन”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान*

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए...
हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
Translate »
error: Content is protected !!