चुनाव का किया मुकम्मल बाईकाट: बसियाला व रसूलपुर के लोगो ने

by

दोनों गावों के किसी भी वोटर ने वोट ना डाल कर रेलवे फाटक के बंद करने के खिलाफ किया रोष प्रकट
गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर के गांव वसियाला व रसूलपुर के लोगो ने चुनाव मुकम्मल बाईकाट किया। दोनों गावों में एक भी व्यक्ति ने भी वोट नहीं डाला। दोनों गावों के लोग दो सप्ताह से रेलवे फाटक को बंद करने के मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे है। विभिन्न पार्टीयों के नेता दोनों गावों के लोगो ने लगाए धरने में विभिन्न पार्टीयों के प्रत्याशी व नेता पहुंचे। लेकिन प्रर्दशनकारियों ने कहा कि पहले फाटक खुलवाए तभी दोनों गावों के लोग मत डालेगें। नेताओं के वायदों के बावजूद ना रेलवे फाटक ख्ुाला और लोगो ने अपने फैसले के मुताविक ना कोई वोट डाला।
गांव वसियाला में पोलिग बूथ तो तैनात था लेकिन गांव का एक भी व्यक्ति वोट डालने नहीं गया। गांव रसूलपुर का पोलिग बूथ बकापुर के साथ सयुंक्त तौर पर होता है। लेकिन उस बूथ पर गांव रसूलपुर का कोई भी वोटर वोट डालने नहीं गया। दोनों गावों के लोग धरने में डटे रहे और सरकार व प्रशासन से बंद किया गया रेलवे फाटक ख्ुालवाने की मांग करते रहे। रसूलपुर निवासी हरजिंदर सिंह ने कहा कि तीन वर्ष पहले फाटक बंद किए जाने के बाद दोनों गावों के लोगो के लिए मुसीबत बन गई। इस रेलवे फाटक को लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुए तुरंत खोलना चाहिए अन्यथा हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
बसियाला के सरपंच सरपंच हरदेव सिंह ने बताया कि हमारे गांव में प्रशासन ने पोलिग बूथ पर पूरा स्टाफ तैनात किया हुया था। लेकिन वोटरों ने एक भी वोट ना डाल कर केंद्र व पंजाब सरकार को रेलवे फाटक खोलने का संदेश दे दिया है। रसूलपुर की सरपंच परमजीत कौर ने कहा कि गांव के किसी भी वोटर ने वोट नहीं डाला जिससे साफ हो गया है कि लोग बंद किए फाटक से कितने परेशान है।
रेलवे फाटक बंद होने से लोगो को आ रही समस्या: रेलवे फाटक बंद होने से लोगो को पांच किलोमीटर घूम कर गढ़शंकर नवांशहर सडक़ पर जाना पड़ता है और जिस रासते से उन्हें जाना पड़ता वह रास्ता कम चौड़ा है। जिस कारण बड़ी गाडिय़ा, ट्राले व गन्ने से भरी टै्रकटर ट्रालियों का गुजरना मुशकिल होता है। जिसके चलते रेलवे फाटक खोलने की लोग मांग कर रहे है।
धरने में रहे मौजूद : हरदेव सिंह सरपंच, बलकार सिंह पंच, बलविंदर कुमार, जसविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, मेहरबान सिंह, अवतार सिंह पबला, हरसिमरन जीत सिंह, सरबजीत सिंह, सरवन सिंह, परमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, बलविंदर कुमार, रेशम सिंह, गुरविंदर सिंह, मुख्तयार सिंह, हरमेश सिंह ढेसी, गुरदेव सिंह, मनजीत सिंह, धर्मपाल मास्टर, भूपिंदर सिंह, बलवीर सिंह, गुरमेल सिंह, सोमनाथ, महिंदर सिंह, नोमी दास, ओमपाल व रसूलपुर के परमजीत कौर सरपंच, हरजिंदर सिंह, हरबंस सिंह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, संतोख सिंह पूर्व पंच, गुरिंदर सिंह पंच, जोधा सिंह, इकबाल सिंह, अमरीक सिंह, संदीप सिंह, जसपाल सिंह ठेकेदार, संदीप सिंह, परमिंदर सिंह बिल्ला, परमजीत सिंह, सोहन लाल पूर्व सरपंच, शिंगारा राम।
फोटो: 131 रेलवे फाटक की मांग को लेकर प्रर्दशन करते लोग, बसियाला का सुनसान पड़ा बूथ और रसूलपुर में चुनाव का बाईकाट कर बैठे लोग

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले की सुलझेगी गुत्थी, पंजाब पुलिस को मिली अमृतपाल के दोस्त पपलप्रीत की कस्टडी

अमृतसर। खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के सहयोगी पपलप्रीत सिंह की हिरासत पंजाब पुलिस को मिल गई है। अमृतसर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरविंदर सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

बाढ़ में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: DC कोमल मित्तल ने मुकेरियां व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

ड्रेनेज विभाग को धुस्सी बांध की विशेष निगरानी के दिए निर्देश,  रैड क्रास सोसायटी प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही राशन सामग्री होशियारपुर, 16 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मुकेरियां के टांडा के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के छात्र हरकीरत सिंह ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक

गढ़शंकर, 31 अगस्त : श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं और खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के एम.ए. इतिहास द्वितीय...
Translate »
error: Content is protected !!