चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता संबंधी हिदायत का सुनिश्चित पालन यकीनी बनाया जाए: कोमल मित्तल

by
 होशियारपुर, 15 मार्च :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है व चुनाव की घोषणा के तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।  सभी विभागों के प्रमुख भविष्य में लगने जा रही आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करना यकीनी बनाएं।
 यह विचार डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान रखे।
 उन्होंने कहा कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी सरकारी भवन एवं सरकारी संपत्ति का उपयोग राजनीतिक हितों के लिए करने पर सख्त प्रतिबंध है तथा किसी भी कार्यालय भवन अथवा सरकारी संपत्ति पर कोई भी राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, झंडा, पोस्टर नहीं लगाया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विभागाध्यक्ष पूरी सतर्कता बरतें और ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।  उन्होंने नगर निगम, मंडी अधिकारियों, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पावरकॉम, नगर परिषदों और नगर पंचायत अधिकारियों, ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग, परिवहन और अन्य विभागों के प्रमुखों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया।  उन्होंने कहा कि यह विभाग के प्रमुख की पूरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी और “दी पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेन्ट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 1997” की धारा व 3 और चुनाव नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी नया विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सकता तथा पहले से चल रहे कार्यों का विस्तृत विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जाए।  इस मौके पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार व  लखबीर सिंह समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
पंजाब

कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!