चुनाव में हुई धांधली – 38 मिनट के लिए सीसीटीवी बंद होने का दावा : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट जारी, कांग्रेस बोली- अफसरों के नाम का भी करेंगे खुलासा

by
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा व चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि ईवीएम के माध्यम से 30 से ज्यादा विधानसभा हलकों में चुनाव परिणाम प्रभावित किए गए। पार्टी द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल ने दावा किया कि इस मामले में कुछ अफसर भी शामिल थे, जिनके नाम अगली रिपोर्ट में बताए जाएंगे।
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के रिपोर्ट का पहला पार्ट जारी :   सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के साथ रिपोर्ट का पहला पार्ट जारी करते हुए करण सिंह दलाल ने कहा कि आठ अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित करते समय कई तरह की गड़बड़ियां की गईं। आज तक भी चुनाव आयोग की साइट पर यह साफ नहीं है कि किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले हैं।  उन्होंने कहा कि बैलेट वोटों की गिनती के समय कांग्रेस 70 सीटों पर आगे थी, जबकि ईवीएम खुलने के बाद यह आंकड़ा गिरता चला गया। चुनाव आयोग ने पांच अक्टूबर को शाम पांच बजे 61.19 प्रतिशत वोटिंग दिखाई थी। उसी रात पौने 12 बजे बजे साइट पर 65.65 प्रतिशत वोटिंग दिखाई गई।
                           मतगणना के एक दिन पहले रात पौने नौ बजे साइट पर वोट प्रतिशत को बढ़ाकर 67.90 प्रतिशत कर दिया गया। दलाल ने कहा कि आयोग की इस बात को सही माना जाए तो वोटिंग से लेकर मतगणना तक प्रत्येक विधानसभा हलके में 15 हजार 175 वोट बढ़ने का अनुमान है।  उन्होंने दावा किया कि मतगणना से एक रात पहले रेवाड़ी, पलवल, होडल समेत कई हलकों में बने स्ट्रांग रूम में 38 मिनट के लिए सीसीटीवी बंद किए गए। अब तक हुई जांच के बारे में कहा कि भाजपा 44 में से जिन 37 सीटों पर जीत दर्ज करती है, वहां स्ट्राइक रेट 88 प्रतिशत तथा 46 में से जीती 11 सीटों पर भाजपा की वोट का स्ट्राइक रेट 23 प्रतिशत रहा है।
        करण  दलाल ने दावा किया कि भाजपा द्वारा प्रदेश की शहरी सीटों वाली मशीनों के साथ अधिक छेड़छाड़ की गई है। ईवीएम में वोट बढ़ाने का आरोप लगाते हुए दलाल ने कहा कि कई हलकों में जहां तीन दिन में वोट बढ़ाए गए हैं, वहीं नूंह जिले में वोट कम हुए हैं। नूंह में पांच अक्टूबर व सात अक्टूबर को वोट प्रतिशत में अंतर आया है।
     चरखी दादरी व पंचकूला में सात अक्टूबर की रात 11 प्रतिशत वोट बढ़े हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र में 711 वोट और होडल हलके में 800 वोटों की गिनती ही नहीं की गई। दलाल ने कहा कि जांच के दौरान कई जगह से शिकायतें मिली हैं कि वोट डालते समय कई हलकों में लगाई गई ईवीएम से बीप की आवाज ही नहीं आई।
जल्द जारी होगा रिपोर्ट का अगला पार्ट
उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट का अगला पार्ट हलका वार जारी किया जाएगा, जिसे चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। कांग्रेस हाईकमान को भी यह विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके बाद भाजपा तथा चुनाव आयोग के खिलाफ किस तरह से लड़ाई लड़ी जाए , इसका फैसला हाईकमान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने कुष्ठ रोग और रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने की दिलाई शपथ

आईटीआई में मनाया कुष्ठ रोग निवारण दिवस, छात्रों और अध्यापकों को दिलाई शपथ एएम नाथ। शिमला : कुष्ठ रोग निवारण दिवस के उपलक्ष में आज यहां उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा...
हिमाचल प्रदेश

बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत 157 बच्चों को मिल रहा लाभ: एडीसी

जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित ऊना, 26 फरवरी: बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत जिला के 157 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है और चालू वित्त वर्ष की दूसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा, बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 अगस्त को स्मृति मंच दाड़ी द्वारा मनाया जायेगा शहीदी दिवस : आर.एस. बाली बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

धर्मशाला, 21 अगस्त: शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 25 अगस्त को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय...
Translate »
error: Content is protected !!