चार छात्राओं से छेड़छाड़ के सरकारी स्कूल के आरोपी हेड टीचर निलंबित : पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, मोबाइल लेकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस

by

एएम नाथ। जोगेंद्रनगर :  जोगेंद्रनगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी हेड टीचर  हरीश को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने मंगलवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। सस्पेंड टीचर का मुख्यालय ब्लाक एलिमेंटरी एजुकेशन ऑफिस गोपालपुर भामला फिक्स किया गया है।

इस केस में पुलिस ने पहले ही पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर रखा है। आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में है। 3दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को पिछले कल ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच विभाग भी अपने स्तर इस केस की जांच कराएगा।  इसे लेकर जोगेंद्रनगर की लडभड़ोल पुलिस चौकी में केस दर्ज है। पुलिस अब आरोपी का मोबाइल लेकर जांच को आगे बढ़ाएगी। वहीं इस मामले में पीड़ित छात्राओं के बयान पहले ही जज के सामने पुलिस दर्ज कर चुकी है।

चार नाबालिग छात्राओं ने टीचर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी टीचर 51 साल का बताया जा रहा है। वह मंडी के लड़भड़ोल क्षेत्र से संबंध रखता है। हरीश दिसंबर 2021 से उसी स्कूल में सेवाएं दे रहा है, जहां उस पर बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप लगे है।  हैरानी इस बात की है कि जिन बच्चियों से छेड़छाड़ की गई, वह चौथी या पांचवी कक्षा में पढ़ाई करती है। इसकी शिकायत पहले चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नंबर पर की गई। इसके बाद जिला बाल संरक्षण विभाग ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए। बाल संरक्षण विभाग के कहने पर मामला पुलिस को दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 पुलिसकर्मियों को मदुराई की कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा : हिरासत में बाप-बेटे की हुई थी मौत

तामिलनाडु में पिता-बेटे की हिरासत में हुई मौत मामले में मदुराई की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा सुनाई...
हिमाचल प्रदेश

कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

ऊना, 16 सितम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में...
हिमाचल प्रदेश

ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : एक साथ 4 राज्यों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की ED की टीम ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी केस से जुड़ी हुई. ED...
Translate »
error: Content is protected !!