पुरानी पेंशन बहाली की ओर सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम : 1 अप्रैल से एनपीएस का शेयर नहीं कटेगा

by

शिमला : प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों का एक अप्रैल से नेशनल पेंशन सिस्टम का शेयर नहीं कटेगा। गत सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की सोमवार को वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की ओर सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम बढ़ा दिया है। अब जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की एसओपी जारी होगी। कर्मचारियों से दोनों पेंशन में से एक को चुनने के लिए विकल्प मांगे जाएंगे।
एनपीएस में प्रतिमाह 10 प्रतिशत शेयर कर्मचारी और 14 फीसदी सरकार की ओर से दिया जाता था। सोमवार को वित्त विभाग ने सीसीएस पेंशन नियम 1972 के तहत पुरानी पेंशन बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत कटने वाले शेयर पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है। एनपीएस का पैसा केंद्र सरकार के अधीन पीएफआरडीए में जमा होता है। इस फंड के तहत हिमाचल प्रदेश के 8000 करोड़ रुपये केंद्र के पास जमा है।
सुक्खू सरकार ने इस राशि को वापस देने के लिए गत दिनों केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा था हालांकि पीएफआरडीए ने पैसा देने से इंकार कर दिया है। उधर, पुरानी पेंशन बहाली के तहत कर्मचारियों का जीपीएफ कैसे कटेगा, इसकी प्रक्रिया पर काम चला हुआ है। जल्द ही इसके नियम भी अधिसूचना के माध्यम से जारी होंगे। इसके अलावा एनपीएस या ओपीएस में से एक को चुनने के लिए कर्मचारियों से विकल्प भी मांगे जाएंगे। विकल्प मांगने वाले परफार्मा को इन दिनों तैयार किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों में पुरानी पेंशन बहाली को पहली प्राथमिकता बताया था। सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी गई थी। गत दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक अप्रैल से कर्मचारी और सरकार का एनपीएस शेयर नहीं देने का फैसला लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हमेशा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव की राजनीति की : भाजपा ने विकास की राजनीति के साथ विकास भी करवाया – डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। धर्मशाला, 02 मई :  कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है और इन मित्रों पर सरकार द्वारा करोड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 44 मेधावी B.Tech विद्यार्थियों को जापान में मिलेगा तकनीक और उद्योग का एक्सपोजर : मुख्यमंत्री सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से दल को किया रवाना

 6 से 12 सितंबर तक जापान की तकनीक, शिक्षा और औद्योगिक कार्यसंस्कृति को करीब से समझेंगे विद्यार्थी एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के 44 मेधावी बीटेक विद्यार्थियों को जापान की अत्याधुनिक तकनीक, उच्च शिक्षा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी से चुनाव नहीं लडूंगी, आलाकमान को कर दिया साफ : प्रतिभा सिंह बोली, एक भी कार्यकर्ता काम करने को तैयार नहीं

 “सांसद निधि” बांटने से जीत नहीं सकते “इलेक्शन” एएम नाथ। शिमला :   दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ हुए मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत : पहली पोस्टिंग में ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा

कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह अधिकारी हर्षवर्धन (26) थे जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!