सांसद मनीष तिवारी ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बांटे 25 लाख रुपये की ग्रांट के चैक कहा : मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि विकास का आधार; विकास की राजनीति में करते हैं विश्वास

by

खरड़, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार ग्रांट जारी करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, आज खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बगिंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गांव बगिंडी, कसौली, करौंदावाला, जयंती माजरा, गुढ़ा, अकालगढ़, धकताना, नाडा, छोटी परच में विकास कार्यो के लिए कुल 25 लाख रुपये की ग्रांट के चेक बांटे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि देश के विकास के लिए गांव का विकास बहुत आवश्यक है और मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि विकास का आधार है। उनकी ओर से हलके के सर्वपक्षीय विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी करके विकास की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि वह विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं।
इससे पहले उन्होंने अलग-अलग गांवों के प्रतिनिधियों को ग्रांटों के चेक बांटने के साथ इनका समय पर इस्तेमाल सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम में अन्य के अलावा, हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, पंजाब कांग्रेस सचिव कंवलजीत चावला, अजीत सिंह भड़ोजियाँ ब्लॉक प्रधान माजरी, रंजीत सिंह नंगलियाँ, हंस राज बूथगढ़ प्रधान एससी विंग मोहाली, सरपंच पाल सिंह, सरपंच सोम नाथ, काला सरपंच, सरपंच जागीर सिंह, सरपंच भाग सिंह, कृष्ण सरपंच, सरपंच बलजीत सिंह, बिल्ला एमसी, कश्मीरा सिंह, सरपंच राजेंद्र कौर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

ड्रग्स लेते पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल : अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर

चंडीगढ़ । पंजाब के पुलिसकर्मी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक पुलिसकर्मी का नशा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक खाट...
article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को बाढ़ के दौरान अपने काम की याद आई : डीटीएफ

गढ़शंकर l डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह, महासचिव महेंद्र कौरवाली, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल ने पंजाब के जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!