छोटे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

by

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : स्वास्थ्य खंड चंडी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड में पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के 0 से 5 साल तक के छोटे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान क्षेत्र की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़, मंडेसर, जगजीत नगर, निचली गांवगुड़ी सहित अन्य आस पास की पंचायतों व प्रवासी लोगों के बच्चों को भी खुराक पिलाई गई।
इस अभियान में आंगनबाड़ी वर्करों व आशा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया। आशा कार्यकर्ता मीना व सुमन ने बताया कि यह खुराक नियमित टीकाकरण के अतिरिक्त दी जाती है जो बच्चों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। पल्स पोलियो की दवा बच्चों को जानलेवा पोलियो वायरस से बचाने के लिए पिलाई जाती है।यह दवाई बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।उन्होंने बताया कि जो बच्चे इस अभियान में किन्हीं कारणों से छूट गए हैं उन्हें अभियान के दूसरे दिन घर घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाहार मध्यम सिंचाई तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजना को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : उप मुख्य सचेतक एवं अध्यक्ष सामान्य विकास समिति केवल सिंह पठानिया ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखाहार मध्यम सिंचाई...
article-image
पंजाब

ज़िले में बाल कल्याण कमेटी व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का पुनर्गठन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा विधायक : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल तथा किसी कारणवश कानून के टकराव में आने...
article-image
पंजाब

साइबर ठगी का शिकार हुई टीचर….NPCI कर्मचारी बनकर ठगों ने 16.42 लाख लूटे

लुधियाना :  सरकारी अध्यापिका की ओर से 30 हजार ठगी संबंधी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) को शिकायत दी गई और ठगों ने उसी का फायदा उठाकर खुद को एनपीसीआई का कर्मचारी बताकर...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार की बिजली सप्लाई सुदृढ़ करने वाली योजना को अपनी उपलब्धी बता कर उदघाटन कर रहें हैं आप नेता : तीक्ष्ण सूद

केजरीवाल का ब्यान है झूठ का पुलिंदा होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आप नेताओं के झूठे प्रचार की हताशा को व्यंग का...
Translate »
error: Content is protected !!