विकास का सिलसिला रहेगा जारी कहा सांसद मनीष तिवारी ने : अलग-अलग गांवों के विकास के लिए 23 लाख रुपए के ग्रांट के चेक बांटे

by

रूपनगर, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए आज रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों हरिपुर, बागवाली, रामपुर, सुखसल, बस्सोवाल कालोनी, बास, दतारपुर, मांगेवाल व लंगड़ोया में कुल 23 लाख रुपये के विकास कार्यों संबन्धी चैक बांटे गए।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा, में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इन फंडों को गांवों में अलग-अलग विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में हल्के में विकास के लिए कई प्रोजेक्ट लाए गए थे। जबकि अब उनकी ओर से अपने संसदीय कोटे से लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और यह सिलसिला जारी रहेगा।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हकीम हरमोहिंदर पाल सिंह मिन्हास, सुरेंद्र सिंह हरिपुर, सरपंच गुरदीप सिंह, करनैल सिंह, काका सिंह, खुशहाल सिंह चेयरमैन, सरपंच सुरेंद्र कौर, हरमेश सिंह, अशोक सैनी, प्यारा सिंह, दीपक कुमार, कुलवंत कौर सरपंच, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, सरपंच गुरदेव सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह राय, बागवाली सरपंच अमनदीप कौर, अमरीक सिंह, हरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज

चंडीगढ़ : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने एमसीएमसी कमेटी पटियाला की सिफारिशों पर प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ और क्यूब सिनेमा के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

केंद्र की उदासीनता पर तिवारी का तीखा हमला; कहा: मेट्रो के बिना 2036 तक चंडीगढ़ बन सकता है ‘ट्रैफिक का नरक’

बेकाबू ट्रैफिक चंडीगढ़ के भविष्य को अपंग कर सकता है: एम.पी चंडीगढ़ मेट्रो को रणनीतिक लाइफलाइन घोषित कर केंद्र 25,000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता दे: तिवारी नई दिल्ली/चंडीगढ़, 19 फ़रवरी : चंडीगढ़ से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 पन्नों के नोटिस और 193 सांसदों के हस्ताक्षर : मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, संसद के दोनों सदनों में पेश

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव करीब 10 पन्नों का है, जिसमें 7 बिंदुओं...
article-image
पंजाब

50 घंटे बाद पंजाब-चंडीगढ़ में ED की छापेमारी खत्म : 30 बैग दस्तावेज और हार्ड डिस्क साथ ले गई टीम

मोहाली। पंजाब और चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद खत्म हो गई। ED की टीमें 5 से 6 वाहनों में मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...
Translate »
error: Content is protected !!