चुनाव से पहले हथियारों पर सख्ती : लाइसेंसी धारकों को थाने में जमा कराने के आदेश

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थायों के चुनावों को देखते हुए सभी लाइसेंसी हथियार रखने वालों व गोला बारूद प्रयोग करने वालों को यह सब अपने नजदीकी थानों में जमा करवाने होंगे।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी, मंडी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जारी आदेशों तथा नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 के दृष्टिगत, जिला मंडी में कानून एवं व्यवस्था, शांति एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आदेश के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला मंडी की सीमा में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद एवं अन्य घातक हथियारों को साथ लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने समस्त लाइसेंसी हथियार धारकों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंसी हथियार एवं गोला-बारूद को निकटतम पुलिस थाना में निर्धारित समयावधि के भीतर जमा करवाना सुनिश्चित करें। जारी आदेशों का पूर्ण पालन करें, अन्यथा विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला पुलिस ने मंडी आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल, समृद्ध संस्कृतिक विरासत का खजाना – यादविंदर गोमा

मंत्री ने बीड-बिलिंग कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत एएम नाथ। शिमला :बीड़ (बैजनाथ)  : आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने शुक्रवार को बीड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता परिवर्तन रुकने वाला नहीं :प्रतिभा सिंह ने कहा सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री से करवा लें

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को चुनावी रैली करार दिया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से करवा...
Translate »
error: Content is protected !!