चुराह निवासी आरोपियों को धर दबोचा : 4 किलो 664 ग्राम चरस बरामद

by

एएम नाथ। चम्बा : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलहौजी पुलिस को 04 मार्च 2026 को बड़ी सफलता हाथ लगी। उप पुलिस अधीक्षक/एसडीपीओ डलहौजी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ कार्यालय तथा पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने लाहड़ क्षेत्र में NH-154A पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान अस्थायी नंबर की एक टैक्सी में सवार दो व्यक्तियों पर संदेह होने पर वाहन को रोका गया।

पूछताछ में उनकी पहचान राम दयाल पुत्र मान सिंह तथा बालक राम पुत्र हीरा लाल, दोनों निवासी गाँव भराडा, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई, जो कि चुराह के रहने वाले हैं।
संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस को मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील किया गया तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कब्जे में लिया गया। इस संबंध में थाना डलहौजी में NDPS Act की धारा 20, 25 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खनियारा खास स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को विधायक सुधीर शर्मा ने किया पुरस्कृत : स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

पति की कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, आठ साल पहले हुई थी शादी भटियात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंचाई टैंक में जला हूआ पड़ा था शव : गिरफ्तार, धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज

ऊना :   पंजावर  में महिला को कथित रूप से आग के हवाले करने के लिए बुधवार को उसके पति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, झुलसने से 55...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉयस ऑफ शिमला के फाइनल राउंड में पहुंचे चम्बा के सुभाष प्रिंस _ फाइनल में दिखायेंगे अपनी आवाज का दम

एएम नाथ। शिमला :  राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में वॉइस ऑफ शिमला के थियेटर राउंड में 25 कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हिमाचल समेत चंडीगढ़, पंजाब ओर मुंबई के कलाकारों ने...
Translate »
error: Content is protected !!