चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

by
ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया और भजन संध्या में भाग लिया। उन्होंने ऊना पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन और मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भजन संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रसिद्ध ‘हार्मनी ऑफ पाइंस’ बैंड ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उपस्थित भक्तों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, एडवोकेट जनरल अनूप रत्तन, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, बाबा सरबजोत सिंह बेदी, सेवानिवृत्त डीआईजी मधुसूदन शर्मा और आर.एम. शर्मा, उपायुक्त जतिन लाल की धर्मपत्नी श्रीमती रेणु शेरावत, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंग सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निधि, डिप्टी कमांडेंट बनगढ़ राजेश कुमार एवं चरनजीत सिंह, विजिलेंस के डिप्टी एसपी कुलविंदर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, सुरेंद्र शर्मा (एलआर), डीएसपी अजय ठाकुर, मोहन रावत, डॉ. वसुधा सूद समेत ऊना पुलिस विभाग के अधिकारी, पुलिस स्टाफ और उनके परिवारों सहित शिवालिक कॉलोनी, झलेड़ा और लालसिंगी के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Blackout mock drill in Nawanshahr

*Urges residents to ensure strict compliance of preparatory exercise in larger public and national security interest* *Holds meeting with all stakeholders, apprise about mock drill* Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 7/Daljeet Ajnoha : In...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

40 दिन लगातार चलेगा भंडारा : हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें विशाल भंडारे का शुभारंभ

गढ़शंकर ।श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः स्वास्थ्य मंत्री शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां महिला विकास निगम की 50वीं और हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम की...
article-image
पंजाब

6 जून को लेकर दमदमी टकसाल प्रमुख का ऐलान : जत्थेदार को नहीं पढ़ने दिया जाएगा संदेश.

अमृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दमदमी टकसाल मेहता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!