चोरी की बाइक व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकार-  थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व एक सौ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलजिंदर सिंह ने अलावलपुर भाना के पास नाकाबंदी की हुई थी और इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लवजोत कुमार उर्फ बबू पुत्र राजिंदर कुमार वासी लकसीह जोकि बाइक चोरी व नशा करता है वह चोरी की बाइक पर पब07एएच1020 जाली नंबर लगाकर चला रहा है जबकि उस बाइक का असल नंबर पब10सीजी0117 है और रोककर पूछताछ की जाए तो काफी जानकारी मिल सकती है। इस सूचना पर उक्त बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई तो उसकी जेब में सौ नशीली गोलियां बरामद हुई व चोरी की बाइक बरामद हुई। थाना माहिलपुर पुलिस ने लवजोत कुमार उर्फ बबू पुत्र राजिंदर कुमार वासी लकसीह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास कार्यों में पिछड़ गया पंजाब, उसे फिर से उन्नति की राह पर लाने के लिए शिरोमणि अकाली दल जरूरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पिछड़े पंजाब को फिर से प्रगति की राह पर ले आने के लिए शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाना आवश्यक है क्योंकि पंजाब की भावनाओं को केवल क्षेत्रीय पार्टी ही सही...
article-image
पंजाब

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं ने विश्व शांति, एकता व अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 25 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पर आज शहर में बहुत ही उत्साह व श्रद्धाभाव से नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारो के नेतृत्व में नगर कीर्तन...
article-image
पंजाब

एसएसपी मनिंदर सिंह को सरकार ने किया निलंबित

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर गतिविधियों में वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोकने में विफलता...
article-image
पंजाब

बस अड्डे के बाहर शव बरामद

होशियारपुर :  बस अड्डे के बाहर खंडर नुमा जगह में ना मालूम व्यक्ति का शव बरामद हुआ । जिसको पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है । थाना मॉडल टाउन...
Translate »
error: Content is protected !!