खेत में बुलाया : युवक की हत्या कर डाली पति-पत्नी ने मिलकर

by

बठिंडा :  गांव बहमन दिवाना में दो दिन पहले ट्यूबवेल की डिग्गी से एक युवक की लाश मिली थी। 19 साल के गुरपाल सिंह की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। इस हत्याकांड को पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया था।

गुरपाल की हत्या करने वाले दंपती नामदेव सिंह और रमनदीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खास बात यह है कि गुरपाल के महिला रमनदीप कौर के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। वह बार-बार पड़ोस में रहने वाली रमनदीप कौर के घर पहुंच जाता था।

एसपीडी जसमीत सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह किसी मामले में जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। जांच में सामने आया कि गुरपाल सिंह अपनी पड़ोसन रमनदीप कौर के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था और जबरदस्ती उनके घर पर आता-जाता था। जब इस बारे में महिला के पति नामदेव सिंह को पता चला तो उसने विरोध किया, लेकिन गुरपाल ने महिला के पति को ही जान से मारने की धमकी दे डाली।

पुलिस जांच में पाया गया कि जब गुरपाल सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो नामदेव सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके तहत रमनदीप कौर ने उसे खेत की मोटर पर बुलाया और वहां पर दोनों ने चुन्नी से गुरपाल का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दंपती ने उसके शव को ट्यूबवेल की पानी वाली डिग्गी में छिपा दिया।

एसपीडी ने बताया कि 23 अगस्त शाम को युवक का गुरपाल की लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपने खुफिया सूत्रों के जरिये गुरपाल की हत्या की वारदात को ट्रेस करने के बाद आरोपी दंपती नामदेव सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर को गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 जो भी ब्यक्ति आँख की पुतली  के खराब रोग तो पीड़ित है उसकी पुतली बदलाने के लिए तुरंत सम्पर्क करे –  डॉ तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियर ट्रांसप्लाटं सोसाइटी  सदस्य एंड बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ तरसेम सिंह ने कहा जो भी ब्यक्ति आँख की पुतली  के खराब रोग तो पीड़ित है। उन्हीनों वह...
article-image
पंजाब , समाचार

फिलौर में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को इनुपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदवी होने के लिए मुख्यमंत्री, डिप्टी सपीकर व पुलिस अधिकारी जिम्मेदार : करीमपुरी

बाबा साहिब की प्रतिमाओं के साथ बेअदवी की लगातार घटनाओं के खिलाफ 18 जून को गढ़शंकर में बसपा प्रर्दशन करेंगी : करीमपुरी धार्मिक स्थलों पर शराब के ठेके खोलने के खिलाफ पूरे पंजाब में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
पंजाब

जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह गिरफ्तार : 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे

चंडीगढ़: 11 अक्तूबर: विजिलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में भगौड़ा करार दिए गए केंद्रीय जेल अमृतसर के वाडर्न हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत ने जेल में बंद कैदी को मोबाइल...
Translate »
error: Content is protected !!