चौकीदारा यूनियन पंजाब ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को मांगों का ज्ञापन सौंपा

by

गढ़शंकर : लाल झंडा ग्रामीण चौकीदारा यूनियन पंजाब (सीटू) ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा। मांगों संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह नीलों, सर्वजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदयाल सिंह एवं प्रेमचंद ने बताया कि ग्रामीण चौकीदारों को जन्म-मृत्यु के पंजीकरण का अधिकार दिया जाए, हरियाणा पैटर्न पर 7500 रुपये प्रतिमाह वेतन, दो वर्दियां, पैंशन की सुविधा, दो बूट जोड़ी, साइकिल व लाठी की व्यवस्था हरियाणा की तर्ज पर की जाए। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में से ग्रामीण चौकीदारों को 1250 रुपये प्रतिमाह मानभत्ता दिया जाता है और यह मान भत्ता भी समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से उनकी उपरोक्त मांगें जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की।
131डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए लाल झंडा ग्रामीण चौकीदारा यूनियन पंजाब (सीटू) के सदस्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटा ने की जीत दर्ज : जिला परिषद चुनाव पिपलीवाल : मतदाताओं ने जिला परिषद चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को डाले

गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में मतदाताओं की जिला परिषद के उम्मीदवारों से नाराजगी साफ़ तौर पर साहमने आई और मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट नोटा को डाल दिया। हालांकि पंचायत समिति के कांग्रेस सीपीएम के...
article-image
पंजाब

अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा संत बाबा निधान सिंह जी की जन्मस्थली नडालों से श्री आनंदपुर साहिब तक नगर कीर्तन निकाला

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रसयान में नवीनताकारी विषय पर करवाए सैमीनार में आंचल राणा व नेहा पहले स्थान पर रही

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कैमिस्ट्री विभाग दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा की अगुआई में रसयान में नवीनताकारी  विषय पर सैमीनार करवाया गया। जिसमें विधार्थियों ने बड़ ही उत्साह से...
Translate »
error: Content is protected !!