चौकीदारा यूनियन पंजाब ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को मांगों का ज्ञापन सौंपा

by

गढ़शंकर : लाल झंडा ग्रामीण चौकीदारा यूनियन पंजाब (सीटू) ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा। मांगों संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह नीलों, सर्वजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदयाल सिंह एवं प्रेमचंद ने बताया कि ग्रामीण चौकीदारों को जन्म-मृत्यु के पंजीकरण का अधिकार दिया जाए, हरियाणा पैटर्न पर 7500 रुपये प्रतिमाह वेतन, दो वर्दियां, पैंशन की सुविधा, दो बूट जोड़ी, साइकिल व लाठी की व्यवस्था हरियाणा की तर्ज पर की जाए। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में से ग्रामीण चौकीदारों को 1250 रुपये प्रतिमाह मानभत्ता दिया जाता है और यह मान भत्ता भी समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से उनकी उपरोक्त मांगें जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की।
131डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए लाल झंडा ग्रामीण चौकीदारा यूनियन पंजाब (सीटू) के सदस्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका को प्रेमी ने मां और जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा : पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर  : यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत...
article-image
पंजाब

गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का किया लोकार्पण होशियारपुर, 03 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत...
article-image
पंजाब

कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा में 69 विधार्थियों ने लिया हिस्सा : नैतिक मूल्य जहाँ विद्यार्थी के आध्यात्मिक संतुलन, मानवीय व्यवहार, चरित्र निर्माण और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने बड़ा योगदान डालते है : हरवेल सैनी

गढ़शंकर : गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल जोन होशियारपुर द्वारा जोनल अध्यक्ष  नवप्रीत सिंह एवं मुख्य सचिव जगजीत सिंह गणेशपुर के नेतृत्व में कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया।  जिसमें गुरसेवा...
Translate »
error: Content is protected !!