चौथे दिन भी सरैया डिस्टिलरी में डटी रही पंजाब विजिलेंस टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

by

चंडीगढ़ /गोरखपुर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति की जांच में आयी पंजाब विजिलेंस टीम मंगलवार को भी सरैया डिस्टिलरी में पूरे दिन बनी रही।

सात घंटे तक चली छानबीन में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल हुई। कई अभिलेखों की फोटो कापी कराई गई।जांच को गोपनीय बनाए रखने के लिए परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। ।

मंगलवार को पंजाब विजिलेंस की टीम दोपहर में डिस्टिलरी पहुंची और शाम तक वित्तीय और उत्पादन से जुड़े अभिलेखों की गहन छानबीन करती रही। जांच के दौरान अधिकारियों ने साफ निर्देश दिया था कि कोई बाहरी व्यक्ति या कर्मचारी जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करे।

डिस्टिलरी परिसर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, कुछ नई फाइलें टीम के कब्जे में ली गईं और उनकी फोटो कापी कराई गई। पंजाब विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई शनिवार से लगातार चौथे दिन जारी रही है। पहले दिन पांच घंटे,रविवार और सोमवार को क्रमशः नौ और आठ घंटे तक छानबीन की गई।

विजिलेंस टीम की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। आय से अधिक संपत्ति केस में डिस्टिलरी के आर्थिक रिकॉर्ड को अहम कड़ी मानते हुए प्रत्येक पन्ने की बारीकी से जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग भी सतर्क है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी यह कार्रवाई जारी रहती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

हम धर्म और पैसा बांटने की नहीं, काम की राजनीति करते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत मान

नई दिल्ली, 11 फरवरी । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के विधायकों की बुलाई गई मीटिंग के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए...
article-image
दिल्ली

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटैक की कोविड वैक्सीन को मंज़ूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “दूरदर्शी नेतृत्व एक बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है। हमने हर बार यह देखा है कि न्यू इंडिया संकट के समय मानवता की भलाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कहर बनकर हमास पर बरस रहा इजरायल : हवाई हमले में पांच की मौत- गाजा में अब तक 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए

काहिरा  :  इजरायल गाजा पट्टी में हमास पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार हवाई हमलों से जैसे हमास की कमर टूट गई है। इस कड़ी में रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई...
article-image
पंजाब

अमृतपाल ने कपड़े बदले और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागा : अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया

चंडीगढ़ :तीन दिन, 116 लोग गिरफ्तार फिर भी वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का कुछ भी सुराग नहीं मिल रहा है और अभी तक पंजाब पुलिस हाथ खाली...
Translate »
error: Content is protected !!