छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला

by

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। तैनात का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ(नागरिक) अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया गया है।

इसी तरह एचएएस अधिकारी विवेक महाजन को एसडीओ बद्दी, अरूण कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा व महेंद्र प्रताप सिंह को एसडीओ कसौली लगाया गया है। वहीं एसडीओ कसौली के पद पर तैनात रहे नारायण सिंह चौहान अपनी आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह के पास सहायक आयुक्त परवाणू के अतिरिक्त कार्यभार जारी रहेगा। एचएएस अधिकारी संजीत सिंह को एसडीओ(नागरिक) हमीरपुर तैनात किया गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से तबादला व तैनाती आदेश जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पेट्रोल/डीजल की पेट्रोल पंपों पर भारी शार्टेज, सरकार सौ रही ! बीकेयू की संघर्ष की चेतावनी : अधिकांश पंप हो चुके ड्राई , सैलानी, किसान , उधोगपति, आम लोग परेशान

ऊना :हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर हालात खराब हो चुके हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ऊना में हालात इस समय सबसे खराब हैं, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के विकास में खर्च हो रहे 250 करोड़ रूपये: कमलेश ठाकुर

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा राकेश शर्मा । धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का...
Translate »
error: Content is protected !!