छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म : आरोपी ने भागने का प्रयास किया, पुलिस मुठभेड़ हो गई, पैर में लगी गोली

by

हमीरपुर : हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िता की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल गई थी। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम चार बजे के बाद एक छह माह की बालिका घर के आंगन में खेल रही थी। जिसे उसका चाचा अखिलेश अपने साथ ले गया और उसके गुप्तांग में उंगली डाल गंदी हरकत की। मासूम के अधिक ब्लड निकलने पर आरोपी उसे आंगन में छोड़कर भाग गया।
मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया
पीड़िता का पिता उसे मुस्करा सीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। मुस्करा इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि सगे चाचा ने छह माह की बालिका के गुप्तांग में उंगली डालकर गंदी हरकत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में सिर्फ़ बंदरबांट का काम किया गया- बजट से हिमाचल प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 लिए बजट पेश किया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया है. प्रतिभा सिंह ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों और पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखें नजर : डीसी अमरजीत सिंह ने जिला स्तरीय एमसीएमसी के सदस्यों को दिए निर्देश

हमीरपुर 21 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के सभी सदस्यों और उनके अधीनस्थ टीमों को निर्देश दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सेब सम्राट’ हरिमन शर्मा को मिला पद्मश्री अवार्ड : गर्म इलाकों में सेब की खेती कर रच दिया इतिहास

रोहित जसवाल।  बिलासपुर।  धारणा को जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत गलासीं गांव निवासी हरिमन शर्मा ने बदल दिया कि  सेब के पौधे देखने हैं या फिर ताजे सेब का मजा लेना है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने किया रेप, ग्रिफ्तार, 376 के तहत केस दर्ज : धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस के प्रोफेसर ने छात्रा को होटल बुलाया और किया रेप

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर स्थित कैंपस में पीएचडी की...
Translate »
error: Content is protected !!