छात्राओं को किया मासिक धर्म के प्रति जागरूक – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में अपराजिता मैं चम्बा की के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

by
एएम नाथ। चम्बा  :   महिला एवं बाल विकास विभाग की ऒर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम के अंतर्गत ‘अपराजिता मैं चम्बा’ के तहत एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार ने की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार सिंह ने खेल अधिकारी महोदय का स्वागत किया।
जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालत्ते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चों की खरीद फरोख्त बहुत हो रही है l अगर आपके सामने इस तरह का मामला आए तो पुलिस को सूचित करें। उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा, असहाय संबल योजना, बेटी है अनमोल, विधवा पुनर्विवाह योजना व महिला स्वयं रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति के उद्देश्य तथा इसके अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति योजना को दो भागों में आवंटित किया गया है। पहले संबल जो कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, नारी अदालत व चाइल्ड हेल्पलाइन शामिल है। इसी के साथ सामर्थ्य जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति सदन व पालना आदि सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. बबिता ने मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं का जोरदार खंडन किया और इस विषय पर छात्राओं को खुल कर बात करने पर बल दिया। मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर बेबी कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी l इस दौरान स्टाफ सहित करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चोरी की बाइक व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकार-  थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व एक सौ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलजिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी आप सरकार : विधायक रौड़ी

सरकारी अदारो में जनता को मिलेगा सम्मान गढ़शंकर : हलका विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने दूसरा बार विधायक चुने जाने पर विभिन्न गांवों के दौरे कर ग्रामीण निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए...
article-image
पंजाब

*Seminar on “Life of Swami

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.21 :  *Pharmavision*, under the aegis of ABVP Hoshiarpur, organized a seminar on the topic **“Life of Swami Vivekananda”**. The event aimed to inspire students and professionals by highlighting the principles and teachings...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में 750 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती 2025

नई दिल्ली  : यदि आप बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रूप में आवेदन कर सकते हैं। यहां 750 पदों के...
Translate »
error: Content is protected !!