मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ उभर रही हैं नई पत्रकारिता चुनौतियां, मुख्य मीडिया को खबरों की सत्यता और सही जानकारी के लिए करने होंगे अधिक प्रयास —डीसी

by
रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 17 नवंबर 2024: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा होटल लेक व्यू, बिलासपुर में किया गया। इस भव्य आयोजन में जिले भर से 50 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जैसे-जैसे मीडिया का स्वरूप बदल रहा है, वैसे-वैसे पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और नए तकनीकी उपकरणों के कारण पत्रकारिता के स्वरूप में बड़ा बदलाव आया है। यह बदलाव विशेष रूप से सिटीजन जर्नलिज्म की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, जहां अब आम नागरिक भी समाचारों के प्रसार में सक्रिय हो गए हैं।
उपायुक्त ने मीडिया की जिम्मेदारी और विश्वसनीयता पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल युग में खबरें तेजी से फैलती हैं, लेकिन उनकी सटीकता और प्रमाणिकता को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे खबरों की सत्यता पर पूरी तरह से ध्यान दें ताकि समाज में मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहे।
आबिद हुसैन सादिक ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते दौर में मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रिंट मीडिया का महत्व और प्रभाव कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज लोग समाचार पत्रों को डिजिटल माध्यम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए पढ़ रहे हैं, जो पत्रकारिता और प्रौद्योगिकी के सफल समावेश का संकेत है।
उपायुक्त ने बिलासपुर के पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक पत्रकारिता के कारण जिले में वॉटर स्पोर्ट्स टूरिज्म की शुरुआत, पहली डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण और गुड गवर्नेंस इंडेक्स में दूसरा स्थान प्राप्त करना संभव हुआ है। इन उपलब्धियों ने न केवल जिले का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर को एक विशेष पहचान दिलाई है।
कार्यक्रम के दौरान, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल, उपमंडलाधिकारी (सदर) अभिषेक गर्ग, और उप पुलिस अधीक्षक मदन धीमान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में “मीडिया के बदलते स्वरूप” विषय पर एक विशेष चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें जिले के एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए। इस चर्चा में डिजिटल युग में पत्रकारिता के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, प्रेस क्लब बरमाणा के सदस्यों ने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को जिले में वॉटर स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने, और गुड गवर्नेंस में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक जनसंपर्क अधिकारी हेमंत नेगी ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं, जिला जनसंपर्क अधिकारी मीना बेदी ने सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की अध्यक्ष सरोज पाठक, पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय, और प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरएस बाली ने रजियाना में बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का किया निरीक्षण

बेटियों को सुदृढ़ और शिक्षित करना मुख्य दायित्व : आरएस बाली एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली रजियाना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर : 25 अक्टूबर को सराज, नाचन व धर्मपुर में प्रत्याशियो के नामांकन पत्र भरने दौरान रहेगी साथ

गढ़शंकर :कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को इलेक्शन खत्म होने तक प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
Translate »
error: Content is protected !!