छात्रा के साथ शादीशुदा अध्यापक का सहमति से संबंध का मामला : कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

by

 चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक शिक्षक द्वारा 19 साल की छात्रा के साथ सहमति संबंध की दलील देते हुए सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि याची एक शिक्षक है, जिस पर समाज को शिक्षित करने की जिम्मेदारी होती है, भविष्य में कोई ऐसा न करे, इसलिए सबक जरूरी है।

पलवल निवासी प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा के लि गुहार लगाई थी। याचिका को देखने पर हाईकोर्ट ने पाया कि युवक गणित का शिक्षक और पहले से शादीशुदा है। युवक एक बच्चे का पिता है, जबकि लड़की 19 साल की है और फिलहाल छात्रा है।

याची शिक्षक ने हाईकोर्ट को बताया था कि युवती उसकी छात्रा है और दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और सहमति संबंध में रह रहे हैं। याची को युवती के परिजनों से जान का खतरा है।

सहमति संबंध की दलील पर पंजाब-हरयिाणा हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई, जिसके चलते जोड़े ने याचिका वापिस लेने की अनुमति मांगी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिकाओं से सख्ती से निपटना जरूरी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने याची पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

हाईकोर्ट ने कहा कि जुर्माना इसलिए लगाया गया है, ताकि शिक्षा प्रदान करने वाला शिक्षक कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग न करे। हाईकोर्ट ने यह राशि बार एसोसिएशन एडवोकेट फैमिली वेलफेयर फंड में जमा करवाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले पति या पत्नी से शादी खत्म किए बिना किसी अन्य साथी के साथ रहना आईपीसी की धारा 494, 495 के तहत द्विविवाह का अपराध भी हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाचा ने की भतीजे की हत्या : भाई के सिर में लोहे का पाइप मारा

पटियाला :  गांव एहरू कलां में जायदाद के विवाद के चलते  चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। भाई को बचाने आए सगे भाई बलजिंदर सिंह पर भी जानलेवा...
article-image
पंजाब

सूचना का अधिकार एक्ट ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता व जवाबदेही को बनाया यकीनी: खुशवंत सिंह

राज्य सूचना कमिश्नर ने मगसीपा की ओर से आयोजित ट्रेनिंग के दौरान पी.आई.ओज व ए.पी.आई.ओज. को किया संबोधित होशियारपुर  :  राज्य सूचना कमिश्नर श्री खुशवंत सिंह ने कहा कि सूचना का अधिकार(आर.टी.आई) एक्ट सरकारी...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के तहत अंडर-14 फुटबॉल मुकाबले आयोजित : डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने करवाई मुकाबलों की शुरुआत

माहिलपुर/ होशियारपुर, 15 सितंबर : पंजाब सरकार द्वारा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल मैचों का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 हत्याओं के संबंध में 6 गिरफ्तार : मोरांवाली हत्याकांड , रोड़मजारा में खेतों में गोली मार कर किए मर्डर और टांडा में महिला की हत्या के मामले में एसएसपी लांबा ने किया खुलासा

होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदातों के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!