छात्रों को दिया मृदा संरक्षण का संदेश : विश्व मृदा दिवस पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में विशेष समारोह आयोजित

by
ऊना, 5 दिसम्बर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ऊना द्वारा आज पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्रों के लिए विशेष जागरूकता समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मृदा स्वास्थ्य, उसके महत्व और संरक्षण के प्रति समझ विकसित करना था।
कार्यक्रम में कृषि विभाग ऊना के उप-निदेशक कुलभूषण धीमान और मृदा परीक्षण अधिकारी पूजा (मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, ऊना) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उप-निदेशक कुलभूषण धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि मृदा केवल मिट्टी नहीं, बल्कि जीवन का मूल आधार है। उन्होंने छात्रों को मृदा अपरदन, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग और उसके पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।
मृदा परीक्षण अधिकारी पूजा ने छात्रों को मृदा परीक्षण की व्यावहारिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि किसान एवं छात्र कम लागत वाली तकनीकों का उपयोग कर मिट्टी के पोषक तत्वों की कमी और उनके स्तर की जांच आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, सोइल हेल्थ कार्ड मोबाइल एप के माध्यम से मिट्टी के नमूने लिए तथा मृदा संरक्षण को बढ़ावा देने संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। छात्रों ने मिट्टी बचाने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम की सफलता की सराहना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम गुलरिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को भविष्य का “मृदा प्रहरी” बनने हेतु प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि “हर एक कण और हर एक बूंद मायने रखती है, और यही जागरूकता आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्षम बनाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जस्टिस अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

सोलन :  पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल आज यहां लोकार्पण किया।    ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , चुनावी रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा – डेढ़ साल में काम किया होता तो अपने काम गिनाकर वोट माँगते मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि  पिछले डेढ़ सालों में कोई भी काम किया होता तो आज वह अपने काम गिना कर कांग्रेस के लिए वोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर में पेयजल योजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ रूपये: अग्निहोत्री

जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा, जल शक्ति का विश्राम गृह बनाने की घोषणा,  कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम रोहित भदसाली। जयसिंहपुर, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!