छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए : गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

by

सोलन ; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। डॉ. शांडिल आज सोलन स्थित कला केन्द्र कोठों में साई इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवा पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार देकर भविष्य का बेहतर नागरिक बनाती है। इस दिशा में अभिभावकों और अध्यापकों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी शिक्षा को अपने जीवन में उतारें।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वार्षिक समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को मज़बूत बनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि आज का कार्यक्रम बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति को ओर बेहतर बनाएगा।
उन्होंने पारितोषिक वितरण में पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें।
उन्होंने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक स्मारिका ‘ओरियन’ का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेन्द्र सेठी, सोलन के प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद गुप्ता, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, नगर निगर सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, खण्ड कांग्रेस सोलन के महासचिव कुनाल सूद तथा लोकेन्द्र शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विकास ठाकुर, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनेश धीर, साई इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रमिन्द्र बाबा सहित छात्र व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत : आयुष मंत्री ने किया राम मंदिर शाहपुर का भूमिपूजन और प्रदर्शनियों का अवलोकन

एएम नाथ। धर्मशाला, 9 अक्तूबर। शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने शोभा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए उत्सव में बतौर मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रतवाड़ी स्कूल के कृषि संकाय के बच्चों को मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने दी जानकारी

बच्चों को आरगेनिक खेती, पुष्प उत्पादन की जानकारी दी बीबीएन, 7 जनवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतवाडी मे कृषि संकाय के विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने गेस्ट लेक्चर दिया। संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के सामने नया संकट! तीन महीने पहले भंग हुई थी कार्यकारिणी : मंत्री चंद्र कुमार ने कहा था कांग्रेस का संगठन पैरालाइज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पैरालाइज हो गया है. यह कोई और नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कह रहे हैं. चंद्र कुमार हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा : मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा और...
Translate »
error: Content is protected !!