शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत : आयुष मंत्री ने किया राम मंदिर शाहपुर का भूमिपूजन और प्रदर्शनियों का अवलोकन

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 9 अक्तूबर। शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने शोभा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया भी मौके पर मौजूद रहे। सर्वप्रथम उन्होंने रामेश्वरम मन्दिर शाहपुर में राम मन्दिर का भूमि पूजन किया। उसके बाद उन्होंने काली माता मन्दिर शाहपुर में पूजा अर्चना की।
शोभायात्रा रामेश्वरम मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए मेला मैदान में पहुँची। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की ।
May be an image of 7 people, clarinet, flute and saxophone
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, चीफ इंजीनियर जलशक्ति सुरेश महाजन, ओएसडी आयुष सुनीत पठानिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, लोक निर्माण अंकज सूद,विद्युत अमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,महिला कांग्रेस के सदस्य, शशी शर्मा, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में राहत के बजाय दिखावे में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : संदीपनी भारद्वाज

बोह के पीड़ितों को नहीं मिली मदद, वीआईपी स्वागत पर खर्च हुए सरकारी संसाधन : भाजपा भाजपा ने सरकार पर राहत कार्यों की उपेक्षा और राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में 25 वर्षो की सेवा उपरांत प्रवक्ता सुशीला कश्यप सेवानिवृत्त

बद्दी, 01 अप्रैल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी में बतौर प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सुशीला कश्यप शिक्षा विभाग में 25 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। सुशीला कश्यप ने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह के विरोध की आईटीआई हमीरपुर में ली शपथ

हमीरपुर 27 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को आईटीआई हमीरपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!