छात्रों ने साथी छात्र की रहस्यमय मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन

by

साढ़े तीन घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर, डीएसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मुख्य मार्ग पर लगाया धरना किया खत्म
गढ़शंकर, 10 अक्टूबर : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरसेवा नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र आशिक खान की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह 9 बजे कॉलेज के गेट के सामने धरना दिया। करीब एक बजे गुस्साए छात्रों ने चंडीगढ़-गढ़शंकर रोड पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया।
धरने की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस ने कालेज़ के सामने भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी, डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने साढ़े तीन घंटे बाद लगाया जाम खत्म किया।
इस अवसर पर मृतक छात्र के पिता महबूब खान निवासी लफपुरी ,थाना पुन्हाना, जिला नूह मेवात ,हरियाणा ने बलजीत धर्मकोट प्रदेश सचिव स्टूडेंट्स फेडरेशन पंजाब, प्रितपाल सिंह हवेली , रोपड़ नेशनल ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की मौजूदगी में बताया कि कुछ दिन पहले उनके लड़के आशिक और अन्य छात्रों को कॉलेज से निकाल लिया गया था और मंगलवार को उन्होंने प्रिंसिपल और मैनेजिंग डायरेक्टर से बात करने के बाद आशिक खान को कॉलेज के हॉस्टल में छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को कालेज के छात्रों ने फोन कर बताया कि आशिक खान ने कोई जहरीली चीज खा ली है और सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रिंसिपल और कुछ अन्य स्टाफ सदस्य आशिक खान को परेशान कर रहे थे। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर बलजीत धर्मकोट ने कहा कि कॉलेज कमेटी ने छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर बचाने की कोई कोशिश नही की। जबकि उसके साथी छात्र कार्यकर्ताओं से मोटरसाइकिल मांगकर उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गए । यहां उसकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद भी कॉलेज प्रबंधन समिति का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा।
डीएसपी जसप्रीत सिंह गढ़शंकर : मृतक आशिक खान के परिवार के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की सीमाओं को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने आला अफसरों के साथ एक अहम...
article-image
पंजाब

हुशियारपुर एन्क्लेव की मुख्य सड़क के निर्माण के लिए 27 लाख रुपये जारी

“विकास का यह सफर जारी रहेगा,” – डॉ. राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर एन्क्लेव वेलफेयर एसोसिएशन और गाँव ककों की पंचायत की अपील को स्वीकार करते हुए, श्रीमती करमजीत कौर, जिला प्रधान,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगर वीरभद्र सिंह आज जीवित होते, तो वह विक्रमादित्य सिंह को जरूर डांट लगाते और माफी मांगने के लिए कहते : कंगना रनौत

एएम नाथ : रामपुर।  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं। कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

37 गौशालाओं में 3,450 गौवंश को दिया जा रहा आश्रय : एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला के गौशाला संचालकों व प्रधानों के साथ की बैठक

ऊना, 14 जुलाई – जिला में विभिन्न गौशालाओं के माध्यम से आवारा घूम रहे पशुओं को आश्रय प्रदान किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने गौशाला संचालकों के साथ आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!