पहाड़ी कटरा के करियाना स्टोरों, डोमिनोज पिज्जा व विशाल मैगा मार्ट से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

by

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006
हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य
होशियारपुर, 14 मार्च:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर ने आज होशियारपुर में अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के 15 सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के रंगले व स्वस्थ पंजाब के सपने को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आज होशियारपुर में पहाड़ी कटरा से श्री कृष्ण दास मदन पाल सूद करियाना स्टोर से वढिय़ां, अलसी व चाय पत्ती, लाला बूटी मल श्री कृष्ण दास सूद से पहाड़ी कटरा से खुले राजमा, चना दाल, काले चने व देसी घी, डोमिनोज पिज्जा सिटी सैंटर होशियारपुर से खुला आटा, टोमैटो सॉस व पिज्जा और विशाल मैगा मार्ट सिटी सैंटर होशियारपुर से देसी घी, कॉफी, खजूर, सरसों का तेल व दूध पाउडर का सैंपल लिया। उन्होंने कहा कि यह सारे सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्टेट फूड कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार जिले में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध व साफ सुथरी खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखबीर सिंह ने बताया कि हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर(एफ.बी.ओज) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए वार्षिक से कम सेल करने वाले एफ.बी.ओज के लिए 100 रुपए वार्षिक रजिस्ट्रेशन जरुरी है जबकि 12 लाख रुपए वार्षिक से ज्यादा सेल करने वाले एफ.बी.ओएज के लिए दो हजार रुपए वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने एफ.बी.ओज से अपील करते हुए कहा कि जिनकी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस फीस रिन्यू करवाने वाली है वे अपनी फीस जमा करवाएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं लिए वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर से निकलती चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु 5.27 करोड़ रुपये मंजूर: मनीष तिवारी

नवांशहर । नवांशहर में से निकलती 9 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी से 5.27 करोड रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं और जल्द ही इस सड़क को नया रूप...
article-image
पंजाब

मानवता की तंदरुस्ती व सेवा के लिए एक नर्स का बड़ा योगदान होता – बीबी सुशील कौर

गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस गढ़शंकर: गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में ट्रस्ट के अध्यक्ष बीबी सुशील कौर के नेतृत्व में अस्पताल में मैडीकल सुपरडैंट डा. सोहन...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में अभिभावक-शिक्षक मिलनी

गढ़शंकर, 22 अक्टूबर :  शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्रधानाचार्या पूनम शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेलों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे...
Translate »
error: Content is protected !!