छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या : परिवार आर्थिक मंदी से रहा था गुजर

by

 खरड़  :  खरड़ के अंतर्गत गांव घरुआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमित चकरा के तौर पर हुई है। वह हरियाणा का रहने वाला था और पढ़ने के लिए खरड़ में आया था। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि मृतक ने ये कदम उठाने से पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

घटना 15 जुलाई देर शाम की है। 19 वर्षीय सुमित अचानक खरड़ के गांव खानपुर के पास एक टंकी पर चढ़ गया। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आया था, लेकिन आर्थिक तंगी के बोझ में वे इस कदर दब गया कि उसने आत्महत्या का सहारा लिया। जैसे ही उसके दोस्तों व आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर चढ़ा देखा तो वे उसे रोकने की कोशिश में लगे। दो व्यक्ति उसे रोकने के लिए टंकी पर भी चढ़े, लेकिन सुमित ने उन्हें चढ़ता देख टंकी से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

मरने से पहले भी किया था प्रयास :  मिली जानकारी के अनुसार सुमित आर्थिक तंगी के कारण डिप्रेशन में था। टंकी पर चढ़ने से पहले उसने अपनी कलाई काटने की कोशिश भी की थी। लेकिन वह ये कदम उठा ना सका और टंकी पर चढ़ ऊंचाई से गिर आत्महत्या करने का तरीका उसे आसान लगा।

परिवार का इकलौता बेटा था सुमित :   दोस्तों ने सुमित के बारे में जानकारी सांझा करते हुए पुलिस को बताया कि वे हरियाण का रहने वाला था। परिवार आर्थिक मंदी से गुजर रहा था। परिवार का वे इकलौता बेटा था। परिवार का बोझ ना उठा सकने के चलते उसने ये कदम उठाया। सुमित के जाने के बाद उसके माता-पिता अकेले पढ़ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेलवे फाटक खुलवाने के लिए 37 दिन से बसियाला व रसूलपुर के लोग बैठे है धरने पर

इक्कीस मार्च तक इंतजार होगा फिर संगत जो फैसला करेगी वह किया जाएगा: सरपंच हरदेव सिंह अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: गांव बसियाला व रसूलपुर के 37 दिन से रेलवे फाटक ख्ुालवाने की मांग को...
article-image
पंजाब , समाचार

जिंदगी मौत का मामला 19 निराश्रित मरीजों के लिए : पीजीआई चंडीगढ़ ने इन मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया

चंडीगढ़, 12 अक्तूबर भुल्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि इस जानलेवा बीमारी से पीडि़त 19 लोगों की जान वचाई जा सके।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में चक्की नदी पर बना पुराना पुल टूटा : पठानकोट-हिमाचल का कनेक्शन टूटा

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण चक्की नदी पर बना पठानकोट से हिमाचल को जोड़ने वाला पुराना पुल आंशिक रूप से ढह गया है. नदी...
article-image
पंजाब

लुधियाना के फोटोग्राफी मेले के लिए गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का जत्था रवाना 

गढ़शंकर, 16 अगस्त: पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन जालंधर द्वारा करवाए जा रहे लुधियाना के मुल्लांपुर में विशाल फोटोग्राफी मेले में गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का बड़ा जत्था रवाना हुआ। आज गढ़शंकर से रवाना होते समय फोटोग्राफर...
Translate »
error: Content is protected !!