जंगलात वर्कर्स यूनियन में वन मंडल अधिकारी के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजा 

by
गढ़शंकर, 25 सितंबर : जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब की शाखा गढ़शंकर द्वारा प्रांतीय नेता अमरीक सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन वन मंडल अधिकारी के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए, 25-25 वर्षों से काम करते कर्मियों की छांटी बंद कर उन्हें रेगुलर किया जाए, दर्जा चार कर्मियों की सेवानिवृत्ति 60 साल पर की जाए, वेतन हर महीने की 7 तारीख तक दिया जाए और विभागीय काम मनरेगा वर्कों से ना करवाया जाए। ज्ञापन देते समय शिष्टमंडल में अमरीक सिंह के साथ प्रवीण कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र बंगा, गोपी राम, सुभाष सिंह, बलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, चिंता राम आदि शामिल थे। यूनियन के नेता पवन कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन 28 सितंबर को दिड़बा में होने वाली रोष रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा नवंबर 2023 और अन्य मीटिंगों में मानी मांगों को लागू नहीं किया जा रहा और यूनियन द्वारा मीटिंग से टाल मटोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीटिंग का समय देकर मीटिंग नहीं की गई जिससे जत्थेबंदी में भारी दोष पाया जा रहा है। इसलिए जत्थेबंदी 28 सितंबर वित्त मंत्री के हल्के दिड़बा में रोष रैली करेगी जिसकी समूची जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कीर्तन में युवक पर हमला कर घायल करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर 18 मार्च  : माहिलपुर पुलिस ने 22 फरवरी को श्री गुरू रविदास महाराज जयंती समारोह में नगर कीर्तन में शामिल युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 6...
article-image
पंजाब

मुलाज़मों को नये तनख्वाह स्केल का लौली पोप देकर पिछले डी.ए. के बकाये तथा डी.ए. की किश्तें दबा ली गई : मुल्तानी

होशियारपुर :    पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन (रजि.) होशियारपुर की मीटिंग प्रधान रणजीत सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में बस स्टैंड में हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले इस जत्थेबन्दी के मैंबर रणजीत...
article-image
पंजाब

काउंके की पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत, शिकायत 16 पुलिस अधिकारियों के नाम, काउंके की पत्नी ने कहा मुझे इंसाफ चाहिए

जगरांव :  श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार गुरदेव सिंह काउंके की पुलिस हिरासत में हुई कथित मौत के मामले में शनिवार को उनकी पत्नी गुरमेल कौर ने थाना सदर जगरांव में शिकायत...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब अक्तूबर में करवाएगी किसान महापंचायत, सताईस सितंवर को सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशों पर भारत बंद में होगी शामिल

गढ़शंकर: कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान अंदोलन के पक्ष में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा मोहाली जिले में अक्तूबर महीने में किसान महापंचायत करवाई जाएगी। यह फैसला आल...
Translate »
error: Content is protected !!