सिख गुरुओं के अपमान को लेकर भाजपा का रोष, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला जलाया

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा सिख गुरुओं के अपमान के विरुद्ध भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतिशी का पुतला दहन किया और आम आदमी पार्टी के खिलाफ कड़ी नारेबाज़ी की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता, चाहे वे दिल्ली के हों या पंजाब के, लगातार सिख धर्म और सिख गुरुओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह कोई साधारण या अनजाने में हुई बयानबाज़ी नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास है।
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सिख गुरु केवल सिख समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए त्याग, बलिदान और मानवता की मिसाल हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना न केवल सिख समाज का अपमान है, बल्कि भारत की सांझी संस्कृति और भाईचारे पर भी सीधा हमला है। भाजपा ऐसे किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति करती आई है और अब धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रही है। भाजपा मांग करती है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सभी उस समय विधानसभा में मौजूद आप विधायक अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी से बाज आएं।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “सिख गुरुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए और दोषी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि आम आदमी पार्टी ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो भाजपा आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
भाजपा ने यह भी चेतावनी दी कि देश की आस्था, धर्म और गुरुओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें करारा जवाब देगी।इस मौके सुरेश भाटिया,जिंदू सैनी,अश्वनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी,कुलवंत कौर,त्रिशला शर्मा, बिंदु सूद,गुरमिंदर कौर,चिंटू हंस,राजा सैनी,कमल वर्मा,प्रेम बजाज,यशु जैन, दिलबाग बागी,अक्षय वशिष्ठ गगनदीप सैनी, तुषे सूद, वरुण पंडित, पवन शर्मा,चांद कुमार,राजन सैनी, गोबिंद राय, अनिल जैन, रॉबिन सिंह,रोहित कटारिया, युवराज, सूर्यांश मित्तल,काका,अंकित, साकेत कोहली आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा को गढ़शंकर से हिंदू व लोकल को ही टिकट देकर मैदान में उतारना चाहिए: सरपंच रवन कुमार

गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलका हिंदू बहुल है और भाजपा को गढ़शंकर से हिंदू प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में गढ़शंकर से उतारना चाहिए। यह शब्द गांव समुंदड़ा के सरपंच रवन कुमार ने कहे। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

SIR पर पंजाब में गरमाई सियासत : वोट काटने-जोड़ने की प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों ने उठाए दिए सवाल

चंडीगढ़ :  पंजाब में SIR का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है ।SIR के ऐलान के साथ ही पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियों जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और...
article-image
पंजाब

डीएमएफ और डीटीएफ द्वारा बेरोज़गार सहायक लाइनमैनों पर किए गए पुलिस अत्याचार की कड़ी निंदा

लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग गढ़शंकर, 5 जून :  डेमोक्रेटिक मुलाज़िम फेडरेशन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा पटियाला में बेरोज़गार सहायक लाइनमैन, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने...
article-image
पंजाब

अमृतपाल के फैसलों से AAP-SAD की बढ़ी टेंशन? कांग्रेस-BJP की भी नजर : पूर्व ED अधिकारी और पूर्व DSP सेखों की एंट्री से गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपने संगठन में दो पूर्व अधिकारियों को शामिल किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह और पंजाब पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!