जंगलों को बचाने के लिए उपयोगी साबित हो रही है पनकैंपा योजना: सुंदर शाम अरोड़ा

by

कैबिनेट मंत्री ने पांच गांवों के 68 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन
होशियारपुर :उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक संसाधनों की संभाल को यकीनी बनाने के लिए शुरु की गई पनकैंपा योजना काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे गांव न्यू कालोनी चौहाल, चौहाल, मोहल्ला रामगढ़ चौहाल, नारी व गांव सलेरन के 68 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत इन घरों में अब से लकड़ी के स्थान पर गैस का प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि इन सभी गांवों में पंचायत की मांग अनुसार यहां अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वन विभाग की वुड सेविंग कुकिंग एंपलाइंस स्कीम(पनकैंपा) के अंतर्गत यह कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे सिर्फ जंगलों की गैर जरुरी कटाई रुकेगी बल्कि वातावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने गांवों की पंचायतों को भरोसा दिया कि जो कोई भी लाभार्थी स्कीम का लाभ लेने से रह गए हैं, उनको भी जल्द गैस कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जंगलों को बचाना समय की मुख्य मांग है, जिसके लिए पंजाब सरकार के वन विभाग की ओर से समय-समय पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी अमनीत सिंह, देहाती कांगे्रस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच सुरजीत राम, ब्लाक समिति सदस्य सुनीता देवी, सरपंच न्यू कालोनी चौहाल बलविंदर भट्टी, सरपंच चौहाल जसवंत सिंह, सरपंच मोहल्ला रामगढ़ चौहाल वीना रानी, सरपंच नारी शकुंतला, सरपंच सलेरन सुरिंदर कौर बेदी, पूर्व सरपंच उगदीत, नवजिंदर सिंह बेदी, पंच प्रेम दास, पंच रीना कुमारी, पंच शीतल सिंह, पूर्व पंच संतोष कुमार, पंच कमला देवी, पंच अमनजोत, मनमोहन सिंह कपूर, राहुल गोहिल आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में मूर्ति स्थापना 21 अक्टूबर को: बिट्टू पाजी

गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा तथा धन-धन बापू कुंभ दास जी महाराज जी के जन्म स्थान एवं समाधि स्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल में चाचा...
article-image
पंजाब

बसपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ :  बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर उन्होंने पार्टी का दामन था. मुख्यमंत्री...
पंजाब

बाईक पेड़ से टकराया चालक की हुई मौत

गढ़शंकर -गढ़शंकर बंगा रोड़ पर संत निरंकारी भवन के निकट आपने सुसराल से वापिस अपने घर जा रहे युवक की बाईक पेड़ से टकराई और उसकी मौत हो गई। बलविंदर सिंह निवासी सड़ोया थाना...
article-image
पंजाब

ग्रंथी मोहन सिंह व समाज सेवी सतनाम सिंह की माता 79 वर्षीय बख्शीश कौर का देहांत, कल होगा अंतिम संसकार

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में ग्रंथी मोहन सिंह व समाज सेवी सतनाम सिंह की माता 79 वर्षीय बख्शीश कौर का देहांत आज दोपहर हो गया।  उनका अंतिम संसकार गांव झोनोवाल के शमशान घाट में कल...
Translate »
error: Content is protected !!