जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद बोला बंबीहा गैंग- माताएं सबकी सांझी होती हैं… उन्हें गलती से लगी गोली

by

बटाला। गुरुवार रात को बटाला के कादियां रोड पर कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके करीबी साथी करनवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे दोनों को बाइक सवार दो हमलावरों ने निशाना बनाया।

वारदात के बाद गैंगस्टर वर्ल्ड में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकियों और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

घटना के कुछ ही समय बाद कुख्यात बंबीहा ग्रुप से जुड़े गैंगस्टरों डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि उनका टारगेट सिर्फ करनवीर सिंह था, जो जग्गू भगवानपुरिया का दाहिना हाथ माना जाता है। पोस्ट में दावा किया गया कि करनवीर भगोड़े गैंगस्टरों और हथियारों का मैनेजमेंट देखता था और उन्होंने यह हत्या अपने साथी गोरे बरियार की मौत का बदला लेने के लिए की।

“माता जी को टारगेट करना गलती थी” – बंबीहा ग्रुप का बयान

घटना के बाद बंबीहा ग्रुप की ओर से दो विरोधाभासी बयान सामने आए। एक पोस्ट में कहा गया कि “माताएं सबकी सांझी होती हैं, चाहे दुश्मन हो या दोस्त। जो हुआ, वह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण था। कौशल चौधरी ऐसा कोई काम नहीं कर सकता।”

लेकिन दूसरी पोस्ट में डोनी बल और अन्य सदस्यों ने स्वीकार किया कि उन्हें करनवीर को ही निशाना बनाना था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उसकी मां भी उसके साथ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरजीत कौर (जग्गू की मां) ने पहले अपने बेटे की पत्नी पर हमला करवाया था और एक अन्य घटना में शुभम नाम की लड़की को पुलिस के हवाले करवाया था। बंबीहा ग्रुप ने चेतावनी दी कि अगर उनके खिलाफ कोई बोलेगा, तो वे उनके परिवारों को भी टारगेट कर सकते हैं।

“अब हद हो गई है” – भगवानपुरिया ग्रुप की चेतावनी

जग्गू भगवानपुरिया की ओर से भी एक इमोशनल पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपनी मां और साथी की हत्या पर गहरा शोक जताया। पोस्ट में लिखा गया कि, “हमारी दुश्मनी आपस में है, न कि किसी के परिवार के साथ। हमने कभी किसी आम आदमी को नहीं मारा। जो लोग मरे हैं, वे भी अपराधी थे। लेकिन अब हमारी मां और भाई को मारा गया है। ये हद है।”जग्गू ने लिखा कि उसकी मां ने उसके लिए बहुत संघर्ष किया और अब वो उसके बिना अधूरा महसूस कर रहा है। उसने यह भी कहा कि अब फैसला भगवान करेगा कि आगे क्या होना है।

पुलिस जांच शुरू, गैंगवॉर और बढ़ने की आशंका

पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और बटाला व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर जारी धमकियों और कबूलनामों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में गैंगवार और भड़क सकती है। पंजाब में पहले भी गैंगस्टरों की सोशल मीडिया पर बयानबाजी ने कई बार हिंसा को जन्म दिया है। अब इस नई घटना ने फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के थानों के एसएचओ से लेकर मुंशी तक सभी जाएगे बदले ?

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के विधायक थानों में कांग्रेसी और अकाली दल के नेताओं के असर से परेशान हैं।  सूत्रों की माने तो आप विधायको ने  मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पंजाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट जुलाना से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार : बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे हरियाणा चुनाव

रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.  हरियाणा...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-18 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता 

गढ़शंकर, 25 सितंबर: सीबीएसई क्लस्टर-18 नॉर्थ जोन के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बीच खेल मुकाबले हुए जिसमें कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों में इलाके की नामवर संस्था दोआबा...
Translate »
error: Content is protected !!