जजों, वकीलों और कर्मचारियों ने किया योग अभ्यास, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

by
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से न्यायिक परिसर में योग दिवस का भव्य आयोजन
होशियारपुर, 21 जून :  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ज़िला स्तर के साथ-साथ उप-मंडलों (दसूहा, मुकेरियां और गढ़शंकर) पर भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी सुरेश कुमार गोयल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक अनुशासन है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह हमारे जीवन में संतुलन बनाए रखने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें रोज़ाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचकर पर्यावरण को भी संरक्षित करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक  जितिन शर्मा ने योगाभ्यास करवाया गया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान और संकल्प योगासनों का अभ्यास करवाया और बताया कि नियमित योग तनाव को कम कर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।  इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार गर्ग, अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश राजपाल रावल, सीनियर जज (जूनियर डिवीजन)  जसविंदर पाल के अलावा ज़िला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एस. घुम्मण,  चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विशाल कुमार नंदा,  पैनल एडवोकेट, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के अधिकारी, कर्मचारी, ड्यूटी पर नियुक्त न्यायिक स्टाफ व वकील उपस्थित थे।
साथ ही, दसूहा, मुकेरियां और गढ़शंकर में भी संबंधित ड्यूटी पर तैनात जज, स्टाफ और वकीलों की ओर से योग दिवस मनाया गया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान जज साहिबान की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उपस्थित प्रतिभागियों को पौधे भी वितरित किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  द एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी  गढ़शंकर ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सहयोग से गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया। जिसमें प्रसिद्ध पंथ ढाडी कश्मीर सिंह कादर...
article-image
पंजाब

मोगा थाने में ग्रेनेड हमला : ट्रेन को उड़ाने की बनाई थी योजना….जांच में बड़ा खुलासा

मोगा : मोगा पुलिस को 8 जुलाई को सदर थाना परिसर में हुए ग्रेनेड हमले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!