जज के आदेश पर रेप पीड़िता की मां के खिलाफ मामला दर्ज… जांच में जुटी पुलिस- कि फर्जी दस्तावेज कहां से तैयार किया

by
लुधियाना  : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फर्जी दस्तावेज अदालत में पेश करने के मामले में थाना डिवीजन-सात की पुलिस ने जज के आदेश पर पीड़िता की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने एडिशनल सेशन जज जगदीप कौर विर्क के आदेश पर कार्रवाई की है। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
क्या है पूरा मामला? :  दरअसल, साल 2015 में पुलिस ने एक महिला के बयान पर एक शख्स के खिलाफ उसकी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया था। उसने कहा था कि बेटी नाबालिग है। इस संबंध में उसने पुलिस और अदालत में दस्तावेज पेश किए थे।
जब मामला अदालत में पहुंचा, तो उन दस्तावेजों को वेरिफाई किया गया। इसमें पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं। उसने ऐसा करके अदालत के साथ धोखाधड़ी की।  ऐसे में जज के आदेशों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि दस्तावेज कहां से तैयार किया गया और किस मंशा से इस दस्तावेज को अदालत में लगाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में करोड़ों की राहत राशि प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर 25 नवंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत करोड़ों की राहत राशि वितरित करेंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मंडी अरिंदम चौधरी ने 482 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, 14 को गोल्ड मेडल : अभिलाषी विश्वविद्यालय में चौथे दीक्षांत समारोह का धूमधाम से आयोजन

मंडी, 12 दिसम्बर। अभिलाषी विश्वविद्यालय चौलचौक मंडी में चौथे दीक्षांत समारोह का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!