जनरल वर्ग को फिर झटका : 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटाईं

by

चंडीगढ़ :
पंजाब में एक जुलाई से हर बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटा दी हैं। जिसके बाद जनरल कैटेगरी के सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों को ही हर हाल में 600 यूनिट मुफ्त मिलेंगी। वहीं एससी-बीसी और फ्रीडम फाइटर फैमिली को हर बिल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। जिसको लेकर सरकार ने बिजली विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया है।
सरकार के शर्तें हटाने के बाद अब पंजाब में अनुसूचित जाति(स्ष्ट), पिछड़ी श्रेणी (बीसी) और फ्रीडम फाइटर को फायदा होगा। उनका कनेक्शन चाहे जितने भी किलोवाट का हो, उन्हें हर हाल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। उन्हें अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा।
आप सरकार का यह फैसला जनरल कैटेगरी के लिए झटका है। जनरल कैटेगरी के बीपीएल परिवारों को ही 600 यूनिट हर हाल में माफ होंगी। उन्हें इसके अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा। हालांकि जो बीपीएल कार्ड होल्डर नहीं हैं, उन्हें अब 600 से ज्यादा होने पर पूरा बिल चुकाना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कांफ्रेंस की शुरुआत

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सांसद मनीष तिवारी ने देश के भविष्य निर्माण में युवाओं के महत्व पर ज़ोर दिया चंडीगढ़, 19 जुलाई: चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनहित के मुद्दों को सामने लाने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका – डीसी जतिन लाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित प्रशासन-मीडिया में संवाद के सहज प्रवाह के लिए हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’ – डीसी रोहित भदसाली। ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

They assured the newly appointed Mukh sevadar Madan Lal of every possible support for the development of the Dera Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 9 : Lok Sabha MP from Hoshiarpur Dr. Raj Kumar Chabbewal and constituency...
article-image
पंजाब

एक हफ्ते का अल्टीमेटम: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बैठेंगे धरने पर :

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैमिली ने आम आदमी पार्टी सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दे दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने कहा कि गैंगस्टर्स...
Translate »
error: Content is protected !!