जनरल वर्ग को फिर झटका : 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटाईं

by

चंडीगढ़ :
पंजाब में एक जुलाई से हर बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटा दी हैं। जिसके बाद जनरल कैटेगरी के सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों को ही हर हाल में 600 यूनिट मुफ्त मिलेंगी। वहीं एससी-बीसी और फ्रीडम फाइटर फैमिली को हर बिल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। जिसको लेकर सरकार ने बिजली विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया है।
सरकार के शर्तें हटाने के बाद अब पंजाब में अनुसूचित जाति(स्ष्ट), पिछड़ी श्रेणी (बीसी) और फ्रीडम फाइटर को फायदा होगा। उनका कनेक्शन चाहे जितने भी किलोवाट का हो, उन्हें हर हाल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। उन्हें अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा।
आप सरकार का यह फैसला जनरल कैटेगरी के लिए झटका है। जनरल कैटेगरी के बीपीएल परिवारों को ही 600 यूनिट हर हाल में माफ होंगी। उन्हें इसके अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा। हालांकि जो बीपीएल कार्ड होल्डर नहीं हैं, उन्हें अब 600 से ज्यादा होने पर पूरा बिल चुकाना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा जबरन थोपे गए टेट के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान : राज्य कमेटी द्वारा 19 अप्रैल को होने वाले इन-सर्विस टेस्ट में न बैठने का फैसला

 डी.टी.एफ. द्वारा 11 अप्रैल को संगरूर में मुख्यमंत्री के घर तक “वादा खिलाफी” मार्च किया जाएगा 6 और 7 अप्रैल को संयुक्त रूप से हो रहे जिला स्तर के रोष प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर...
article-image
पंजाब

राजनीतिक नेता व अधिकारी आते फोटो खिचवाते चले जाते लेकिन बार्ड नंबर एक में गंदे पानी के निकास का समाधान नहीं : सतीश सोनी

गढ़शंकर: गढ़शंकर के बार्ड नंबर एक सब्जी मंडी के निकट पीडी वेदी स्कूल के समक्ष गली में गंदे पानी भरा हुया है और लोग गंदे पानी से भरी गली में रहने को मजबूर हो...
article-image
पंजाब

बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर,  29 अक्तूबर: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।...
article-image
पंजाब

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : उपायुक्त

एएम नाथ। मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके...
Translate »
error: Content is protected !!