जब्‍त 1.66 क‍िलो सोना डीएसपी ने अपने पास रखकर आरोपी को होटल द‍िया भेज : डीएसपी और दो कांस्‍टेबल पर गिरी गाज

by
राजस्थान के पाली के सोजत में डीएसपी अन‍िल सारण ने जब्‍त 1.66 क‍िलो सोना अपने पास रख ल‍िया. आरोपी को होटल भेज द‍िया।  एसपी चूनाराम को पता चला तो गोपनीय तरीके से जांच कराई। जांच में सोजत डीएसपी के साथ कांस्‍टेबल अशोक मीणा और ज‍ितेंद्र की भूम‍िका भी संद‍िग्‍ध म‍िली।
जांच के बाद मंगलवार (19 फरवरी) शाम को डीजीपी यूआर साहू ने डीएसपी अन‍िल सारण और एसपी ने दोनों कांस्‍टेबल अशोक मीणा और ज‍ितेंद्र को सस्‍पेंड कर द‍िया।
चेन्नई से सोना लेकर बेचने आया था  सोजत 
पुल‍िस के जांच में सामने आया क‍ि नागौर के डेगना का मनीष शर्मा चेन्नई में अपने र‍िश्‍तेदार की दुकान पर काम करता. वहां से 1.66 क‍िलो सोना लेकर सोजत बेचने आया था, ज‍िसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए थी. डीएसपी अनि‍ल सारण को पता चला तो 12 फरवरी को डीएसपी ने दोनों कांस्‍टेबल के साथ मनीष को पकड़ ल‍िया. डीएसपी ने जब्‍त सोना को अपने पास रख ल‍िया और आरोपी को छोड़ द‍िया.
डीएसपी को जांच की भनक लगी तो सोना थाने में कर द‍िया  सुपुर्द 
डीएसपी को भनग लग गई क‍ि मामले की जांच हो रही है. इसके बाद उहोंने मंगलवार को ही सोना सोजत थाने में सुपुर्द कर द‍िया. मामला भी दर्ज करा द‍िया. आरोपी को फरार बता द‍िया. तब तक सोना को जब्‍त क‍िए 5 द‍िन बीत चुके थे।
दोस्‍त के पर‍िजनों को संदेह हुआ तो लीक हुई बात 
पुल‍िस के अनुसार मनीष 9 फरवरी को सोना लेकर सोजत पहुंचा. यहीं पर होटल में रुका था. 10 फरवरी को अपने दोस्‍त कैलाश चौहान के पास जाकर सोना बेचने की बात कही. दोस्‍त के पर‍िजनों को सोना चोरी का होने का संदेह हुआ. इसके बाद बात पुल‍िस तक पहुंच गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल जसवीर लापता नहीं हुआ था बल्कि वह छुपा हुआ था : मारपीट के मामले की जांच का जिम्मा भी अब सीआईडी को दी गई सौंप – डीआईजी डॉ. डीके चौधरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर के मिल जाने के बाद अब कई तरह के खुलासे हो रहे है। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को दिया नोटिस : संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब

शिमला : राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को नोटिस कर हाईकोर्ट ने सरकार और संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

288 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी पुलिस ने दो लोग किए गिरफ्तार

मंडी  :   मंडी पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। चिट्टे की कीमत 28 से 30 लाख रुपये है। दो आरोपित इस मामले में गिरफ्तार किए गए...
Translate »
error: Content is protected !!