बसियाला का रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से धरना जारी

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के नवांशहर रोड पर स्थित गांव बसियाला तथा रसूलपुर और इलाके के लोगों द्वारा रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर
पिछले 25 दिन से धरना जारी है। आज इस धरने में कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू तथा बलबीर सिंह जाडला विशेष तौर पर पहुंचकर संघर्ष में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक रेलवे द्वारा उक्त फाटक को खोला नहीं जाता तब तक कुल हिंद किसान सभा उनके साथ चटान की तरह खड़ी रहेगी। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि बसियाला के रेलवे फाटक को रेलवे द्वारा करीब 3 वर्ष पहले बंद कर दिया गया था। जिसके चलते गांव बसियाला, रसूलपुर, चौहड़ा, बकापुर गुरु, और देनोवाल कला सहित कई अन्य गांवों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ हैं
और लोगों को 5 किलोमीटर अधिक सफर तय करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि फाटक खुलवाने की मांग को लेकर वह सभी प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मिल चुके हैं परंतु आश्वासन के अलावा उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में उनके एक बफर
ने होशियारपुर के डीसी से मुलाकात करके उक्त फाटक खुलवाने की मांग की गई तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच हरदेव सिंह, सरपंच परमजीत कौर, बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह पांगली, रेशम सिंह,अवतार सिंह,हरबंस सिंह,
सुनीता देवी और अवतार सिंह आदि सहित बड़ी गिनती में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जलस्रोत विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंका : जल स्रोत विभाग के मुख्य सचिव को हटाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया

गढ़शंकर : पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन पंजाब में उपमंडल व मंडल स्तर पर रोष रैलियां निकालकर सरकार को मांगपत्र देने के आह्वान पर गढ़शंकर उपमंडल में सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में गौशाला का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा : महंत उदय गिरी जी

*इस अवसर पर विशेष तौर पर निशुल्क मेडिकल कैंप एलोपैथी कैंप,आंखों की जांच और होम्योपैथी कैंप लगाए जाएंगे *गौ शाला का शुभारंभ महंत उदय गिरी जी महाराज करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया : राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है। वहीं कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

सेहत का हवाला दे, मांगा और समय : विजिलैंस के नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सोनी

अमृतसर। विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद भी पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी अपना पक्ष रखने के लिए ब्यूरो के दफ्तर नहीं पहुंचे सके। उन्हें 10 बजे एसएसपी विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!