ग्रामीण विकास फंड का मामला उठाया, चंडीगढ़ में पंजाब कैडर के SSP पर भी चर्चा : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में ड्रोन घुसपैठ, बॉर्डर सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक और अजनाला में तलवार और बंदूकें लेकर अपने एक सहयोगी की रिहाई के लिए पुलिस से भिड़ने की घटना के बाद सीएम और गृहमंत्री की पहली मुलाकात है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ में साल 2022 से पंजाब कैडर के SSP के रिक्त पद पर जल्द नियुक्ति करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर कंटीली तार के पास की जमीनों के संबंध में भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमित शाह के समक्ष रोके गए ग्रामीण विकास फंड का मामला भी रखा। लंबे समय से पंजाब को यह फंड नहीं मिल पा रहा है। मान ने शाह से इस फंड को रिलीज करने की मांग की।
आप सरकार राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है। जहां भाजपा ने राज्य में राज्यपाल शासन की मांग की है, वहीं पंजाब कांग्रेस ने अजनाला में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मुख्यमंत्री मान के पास ही गृह मंत्रालय भी है। अजनाला की घटना के बाद सीएम ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी और किसी को भी इसकी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब के आतंकवाद के दौर का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि अतीत में काले दिनों के कारण राज्य और यहां के लोगों ने बहुत कुछ झेला है और वे केवल शांति और प्रगति चाहते हैं। मान ने यह भी कहा कि हालांकि कुछ विखंडित करने वाली ताकतें लगातार राज्य की शांति और प्रगति को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Block Harta Badla Health Centres

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 20 Under the guidance of Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal and the able leadership of Senior Medical Officer In-Charge of CHC Harta Badla, Dr. Manpreet Singh Bains, all Primary Health Centres,...
article-image
पंजाब

जालंधर में ATM से निकले फटे-पुराने 500 के नोट : अधिकारियों ने बंद कराई मशीन

जालंधर : 66 फीट रोड पर इंडसइंड बैंक के ATM से सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने पैसे निकाले तो मशीन से फटे, घिसे और कथित तौर पर नकली 500 रुपये के नोट निकलने...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा होशियारपुर, 15 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...
article-image
पंजाब

खेती विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी को कानूनी मान्यता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

संयुक्त मोर्चे द््वारा किसान विरोधी कानूनों खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी- गढ़शंकर : जियो कार्यालय समक्ष काबल सिंह शाहपुर की अध्यक्षता में रैली को बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!