डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  के कार्यालय में 20 मई को प्लेसमेंट कैंप

by
गढ़शंकर, 19 मई : जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि 20 मई दिन मंगलवार को जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय गढ़शंकर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी होशियारपुर, क्वांटम पेपर मिल सैला, वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी होशियारपुर, चेकमेट सिक्योरिटी, डबल बैरल जींस, किंग एडवर्ड स्कूल माहिलपुर, सिनर्जी एथाइल माहिलपुर,  एक प्रयास ड्रग दी एडिक्शन सेंटर गढ़शंकर, एसबीएस स्कूल गढ़शंकर तथा आईसीएस फूड लिमिटेड आदि नामी कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न जाॅब रोल के लिए आठवीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई (मैकेनिकल सभी ट्रेड्स) ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएट आदि शैक्षणिक योग्यता वाले प्रार्थी लड़के और लड़कियों की भर्ती की जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने बताया कि उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक योग्य प्रार्थी 20 मई दिन मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से उनके आनंदपुर पर साहिब रोड गढ़शंकर पर स्थित कार्यालय में अपने रिज्यूम की दो-तीन कॉपियां लेकर इस प्लेसमेंट कम कैंप का बढ़ चढ़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काली पट्टियां बांधकर अध्यापिकों ने सरकारी नीतियों खिलाफ रोष प्रकट किया

गढ़शंकर : पंजाब, यूटी मुलाजम व पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों खिलाफ 20 से 27 मई तक मनाए जा रहे रोष सप्ताह के संबंध में आज गढ़शंकर के अध्यापिकों...
article-image
पंजाब

अध्यापकों की बदलियों की प्रक्रिया को बिना देरी मुकम्मल करने की मांग

गढ़शंकर : पंजाब की मौजूदा आप सरकार द्वारा पिछली सरकार के बनाए मुलाजिम विरोधी सेवा नियमों को ही बरकरार रखते हुए वर्ष 2018 के बाद सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा की...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यार्थियों के साथ वैबीनार ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा

योगा की महत्ता, तंदुरुस्ती और रोज़मर्रा की कसरत का लिया संकल्प होशियारपुर, 21 जूनः ज़िला और सैशन जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी अथॉरिटी अमरजोत भट्टी के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी...
article-image
पंजाब

6-6-6 Walking Rule: जो मोम की तरह गला सकता है पेट की चर्बी, 50 की उम्र में भी नजर आएंगे 30 जैसे

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और शरीर को फिट बनाए रखने के लिए पैदल चलना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है. कहते हैं कि रोजाना 10 हजार कदम चलने से मोटापा पास भी नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!